
UP में डेंगू के D2 स्ट्रेन का कहर, तेजी से गिरता है प्लेटलेट्स, ICMR ने चेताया
AajTak
उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में वायरल बुखार और डेंगू की वजग से कई लोगों की जान चली गई है. ICMR ने अब पुष्टि की है कि कई जगह डेंगू का डी2 स्ट्रेन एक्टिव दिखा है, जो लोगों की मौत का कारण बना है.
उत्तर प्रदेश के फिरोज़ाबाद, आगरा और अन्य कुछ जिलों में बुखार का कहर तेज़ी से बढ़ रहा है. कई लोगों की अबतक जान जा चुकी है, इस बीच पुष्टि की गई है कि अधिकतर लोगों की जान डेंगू के कारण गई है. डेंगू का D2 स्ट्रेन इन जिलों में अपना खौफ दिखा रहा है, जो प्रशासन के लिए चिंता का सबब बना है. ये स्ट्रेन कितना खतरनाक है, इस बारे में समझिए.ICMR ने लोगों को चेताया ICMR के डॉक्टर बलराम भार्गव ने गुरुवार को कहा कि उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में अधिकतर मौतें डेंगू के D2 स्ट्रेन की वजह से हुई हैं. ICMR द्वारा जो स्टडी की गई है उसमें फिरोजाबाद, आगरा और मथुरा में कई मौतों का कारण ये बना है, इस स्ट्रेन के कारण रक्त रिसाव होता है जो जानलेवा साबित हुआ है. ICMR ने सभी लोगों से अपील की है कि ये बारिश का सीजन है, ऐसे में कहीं पर पानी जमा ना होने दें. आसपास साफ-सफाई रखें, ताकि मच्छर इकट्ठे ना हो सकें. Majority of deaths in UP's Firozabad due to dengue fever (D2): ICMR DG Dr. Balram Bhargava during Health Ministry press conference in Delhi pic.twitter.com/fGtenNXnpI
मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.








