
UP: फौजी ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या, हादसा दिखाने के लिए चढ़ाया ट्रैक्टर… ऐसे खुला राज
AajTak
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर की पुलिस ने पत्नी के हत्यारे शातिर फौजी को गिरफ्तार किया है. उसने अवैध संबंधों के शक में पत्नी की हत्या कर दी. फिर वारदात को छिपाने के लिए उसे सड़क दुर्घटना का रूप दे दिया था. पिता और चाचा की मदद से पत्नी के शव पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया था. मगर, पुलिस ने राजफाश कर दिया.
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर की पुलिस ने एक ऐसे शातिर फौजी को गिरफ्तार किया है, जिसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. फिर वारदात को छिपाने के लिए उसे सड़क दुर्घटना दिखाकर पुलिस को गुमराह करने की पूरी कोशिश की. मगर, पुलिस ने राजफाश कर दिया. वारदात में फौजी का साथ देने वाले पिता और चाचा को भी गिरफ्तार किया गया है.
दरअसल, मीरापुर थाना क्षेत्र निवासी मनोज उर्फ मोनू नाम के फौजी ने अवैध संबंधों के शक के चलते 3 अप्रैल को अपनी पत्नी आकांक्षा की डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी थी. इसके चलते हत्यारे फौजी ने षड्यंत्र के तहत इस हत्या को सड़क दुर्घटना दिखाते हुए पुलिस को गुमराह करना चाहा था.
यह भी पढ़ें- UP: ‘फूफा बचा लो, गैंगरेप में पकड़ लिया है…’, AI से बनाई भतीजे की नकली आवाज, व्यापारी से ठगे एक लाख
सीसीटीवी फुटेज और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला केस
मगर, पुलिस ने जब इस मामले में गंभीरता से जांच-पड़ताल करते हुए क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे चेक किए, तो घटना से पर्दा उठ गया. इसके बाद पुलिस ने आरोपी पति मनोज उर्फ मोनू को गिरफ्तार कर जब सख्ती से पूछताछ की, तो सारा मामला दूध की तरह साफ हो गया. इस घटना के बारे में अधिक जानकारी देते एसपी ग्रामीण आदित्य बंसल ने बताया कि थाना मीरापुर पुलिस ने हत्या के एक मामले का सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया.
दरअसल, 3 अप्रैल 2024 को थाना मीरापुर में एक्सीडेंट का एक मुकदमा लिखवाया था, जिसमें तहरीर दी गई की एक पति-पत्नी मोटरसाइकिल से जा रहे थे उनका ट्रैक्टर से एक्सीडेंट हुआ. इस हादसे में पत्नी की ऑन द स्पॉट मृत्यु हो गई. वहीं, पति मिलिट्री हॉस्पिटल मेरठ में एडमिट हो गया है. जब इसकी बहुत डिटेल में जांच की गई और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को देखा गया तो शक हुआ. इसके साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एंबुलेंस कर्मियों के बयान से बात सामने आई कि यह एक्सीडेंट नहीं, मर्डर था.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











