
100 शिकायतों की माला पहनकर राजगढ़ कलेक्टर के पास पहुंचा शख्स, बोला- माफियाओं से मिली है पुलिस, CM हेल्पलाइन भी फेल
AajTak
Rajgarh Illegal Mining Case: मध्य प्रदेश के राजगढ़ में अवैध खनन के खिलाफ तंवर लाल ने शिकायतों की माला पहनकर विरोध जताया. 100 आवेदन देने के बाद भी कार्रवाई न होने पर SDM निधि भारद्वाज ने जांच दल गठित किया है.
जब सिस्टम से भरोसा उठ जाता है, तो इंसान गांधीवादी तरीके से विरोध करने पर मजबूर होता है. राजगढ़ के तंवर लाल के गले में फूलों की जगह उन शिकायतों की माला थी, जो उन्होंने पिछले कई महीनों में अलग-अलग विभागों में दी थीं. मामला शेखनपुर गांव में चल रहे करीब 50 बीघा जमीन पर अवैध खनन से जुड़ा है.
तंवर लाल के मुताबिक, शेखनपुर गांव में पचास बीघा जमीन पर अवैध खनन चल रहा है. आरोप है कि ज्ञान सिंह सील खेड़ा, सोनू यादव, विक्रम और अन्य लोग दो बड़ी पोकलेन मशीनें लगाकर दिन-रात अवैध खनन कर रहे हैं.
अब तक लगभग 100 शिकायत करने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई है. अवैध खनन माफिया जान से मारने तक की कोशिश कर चुके हैं. CM हेल्पलाइन नंबर 181 पर भी शिकायत की पर कोई सुनवाई नहीं हुई. इस पूरे मामले की जांच कर रही राजगढ़ SDM निधि भारद्वाज ने बताया कि शिकायतकर्ता तंवर लाल का शिकायतों का रिकॉर्ड निकालवाया गया है.
सीएम हेल्पलाइन सहित जनसुनवाई में 100 से अधिक आवेदन दे चुका, जिसमें 11 शिकायतें खनिज सात राजस्व पंचायत विभाग की दर्जन भर सहित कई आवेदन दे चुका है.
अवैध खनन की सच्चाई जानने के लिए तहसीलदार, थाना प्रभारी और खनिज इंस्पेक्टर की एक संयुक्त टीम को मौके पर जाकर जांच करने के निर्देश दिए गए हैं.
आरोप है कि खनिज विभाग कार्रवाई करने जाने से पहले ही माफियाओं को सूचना दे देता है, जिससे कार्रवाई सिर्फ कागजों तक सीमित रह जाती है.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










