
UP: प्रयागराज में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या से सनसनी, घर भी जलाया
AajTak
प्रयागराज में 5 लोगों की हत्या का मामला सामने आया है. बता दें कि इलाके में इस वारदात के बाद सनसनी फैल गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई.
प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात हुई है. जानकारी के मुताबिक थरवई थाना क्षेत्र के खेवराजपुर गांव में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या कर दी गई है. वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. शुरुआती जानकारी के मुताबिक ईंट-पत्थर से हत्या की गई है. इतना ही नहीं, मृतक के घर में आग भी लगाई गई थी.
प्रदीप कुमार यादव ने अपने भाई और भाभी की मौत की सूचना पुलिस को दी. मृतकों में परिवार के ही तीन अन्य लोग शामिल हैं. सामूहिक हत्या की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. वहीं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और फॉरेंसिक टीम के साथ ही डॉग स्क्वायड भी मौके के लिए रवाना हो गया.
ADG प्रयागराज जोन प्रेम प्रकाश ने बताया कि शुरुआती जांच से लग रहा है कि लूट के इरादे से आए बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है. आशंका है कि उन्होंने सुबूत मिटाने के उद्देश्य से घर में आग लगा दी. हालांकि बारीकी से जांच की जा रही है. मौके पर फॉरेंसिक और डॉग स्क्वाड की टीम जांच कर रही है.
खागलपुर गांव में भी हुई थी 5 लोगों की हत्या खागलपुर गांव में भी हाल ही में एक ही परिवार के 5 लोगों की गला काटकर हत्या कर दी गई थी. मरने वालों में पति-पत्नी और उनके तीन बच्चे शामिल थे. पुलिस के मुताबिक, पत्नी और तीन बच्चों के शव बेड पर पड़े मिले. उनकी गला काटकर हत्या की गई है. तो वहीं, पति का शव बाथरूम में फंदे से लटका मिला है. पुलिस इस मामले की हर एक एंगल से जांच कर रही है. पुलिस ने बताया कि 42 वर्षीय मृतक राहुल तिवारी अपनी 38 वर्षीय पत्नी प्रीती और तीन बेटियों माही, पीहू और पोहू के साथ खागलपुर में किराए के मकान में रह रहा था. मूल रूप से यह परिवार कौशांबी का रहने वाला था.
धारदार हथियार से की थी हत्या

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








