
UN मुख्यालय में PM मोदी ने किए ये 6 योगासन, जानिए इनके फायदे
AajTak
इंटरनेशनल योगा डे के मौके पर अमेरिका यात्रा पर पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्रीय के मुख्यालय जाकर 180 देशों के प्रतिनिधियों के साथ योग करते हुए पूरे विश्व को खास संदेश दिया है. पीएम मोदी ने इस दौरान कई तरह के अलग-अलग योगासन किए.
अमेरिका की यात्रा पर पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी ने इंटरनेशनल योगा डे, 2023 के मौके पर यूएन मुख्यालय जाकर 135 देशों के प्रतिनिधियों के साथ योग करते हुए पूरे विश्व को खास संदेश दिया. पीएम मोदी ने यूएन मुख्यालय से अपने संबोधन में कहा कि योग भारत से आया, लेकिन यह कॉपीराइट, रॉयलटी आदि से फ्री है.
पीएम मोदी ने आगे कहा कि योग को किसी भी उम्र के लोग कर सकते हैं. योग को घर पर, काम के दौरान या कहीं भी आराम से किया जा सकता है. इसे अकेले या ग्रुप में भी किया जा सकता है.
यूएन मुख्यालय में संबोधन के बाद पीएम मोदी ने सभी लोगों के साथ योग की शुरुआत की. पीएम मोदी के बगल में मशहूर एक्टर रिचर्ड गैरी भी बैठे हुए नजर आए. योग शुरू करने से पहले पीएम मोदी और सभी लोगों ने ध्यान लगाया. इसके साथ ही ओम का उच्चारण किया.
योग के दौरान पीएम मोदी ने 6 योगासन किए, जिनमें भद्रासन, ऊष्ट्रासन, उत्तान शिशुनासन, भुजंग आसन, पवन मुक्त आसन और शव आसन शामिल हैं. फिर अंत में कपाल भाती भी की गई. जानिए इन सभी योगासन का शरीर को क्या फायदा मिलता है.
भद्रासन जब भी आप ध्यान में बैठते हैं तो भद्रासन काफी ज्यादा उपयोगी आसन है. भद्रासन को करने से एकाग्रता की शक्ति बढ़ती है और दिमाग भी तेज होता है. इस आसन के जरिए प्रजन्न शक्ति बढ़ती है और पाचन शक्ति भी ठीक रहती है. इसी आसन के जरिए पैरों को भी मजबूत किया जाता है. यह आसन सिरदर्द, कमरदर्द, आंखों की कमजोरी, अनिद्रा और हिचकी से भी राहत दिलाता है.
योग दिवस की फुल कवरेज देखने के लिए यहां क्लिक करें

अमेरिका ने ईरानी तेल पर 30 दिन की छूट दी, लेकिन ईरान ने एक्स्ट्रा तेल होने से इनकार कर दिया. दोनों के दावों से वैश्विक तेल बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है. दुनियाभर के मुल्क ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि अमेरिकी की ओर से छूट मिलने के बाद ईरान का तेल उन्हें मिलेगा. लेकिन, ईरान के बयान से सभी को बड़ा झटका लगा है.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटिश संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान का अबतक का सबसे बड़ा हमला है. वहीं ईरान ने ब्रिटेन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ब्रिटेन अमेरिका को ब्रिटिश सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने देता है तो इसे सीधे आक्रामक कार्रवाई में भागीदार माना जाएगा.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटेन के संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर मिसाइल हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान काअबक का सबसे बजड़ा हमला है. डिएगो गारर्सिया बोहद रणनीतिक सैन्य अड्डा है. B-52 बॉम्बर विमान, लंबी दूरी के हमले के हथियार इस बेस पर मौजूद है.

ईरान युद्ध के बीच यह सवाल उठ रहा है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग होकर काम कर रहा है. हालांकि यह साफ संकेत मिल रहा है कि दोनों देश अभी भी रणनीतिक रूप से साथ हैं और ‘गुड कॉप-बैड कॉप’ की भूमिका निभा सकते हैं. हाल के घटनाक्रमों ने यह बहस छेड़ दी है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग चल रहा है या रणनीति का हिस्सा है?

इजरायल ने एक बार फिर ईरान पर हवाई हमला किया है. इजरायल द्वारा ईरान पर लगातार हमले जारी है. इजरायली हमलों से लगातार ईरान में तबाही मची हुई है. ईरान की राजधानी तेहरान इन हमलों से सबसे ज्यादा ग्रसित है, जहां लोग इन हमलों के बीच डर में रहने को मजबूर है. तेहरान के की इलाकों को इस हमले में निशाना बनाया गया.








