
तेहरान के मुर्दाघरों में लाशें, सामने आए वीडियो… ईरान में प्रदर्शनकारियों की मौतों का सच क्या?
AajTak
सोशल मीडिया पर कम से कम 12 वीडियो सामने आए हैं, जिनमें देश के अलग-अलग हिस्सों के मुर्दाघरों में बड़ी संख्या में शव दिखाई दे रहे हैं. ये वीडियो एक ऐसे ईरानी नागरिक द्वारा पोस्ट किए गए हैं, जो दावा करता है कि वह हाल ही में ईरान से बाहर निकला है. इंडिया टुडे की ओपन-सोर्स इंटेलिजेंस (OSINT) टीम ने इन वीडियो की विजुअल क्लूज जांचे और लोकेशन की पहचान तेहरान के काहरिज़क फॉरेंसिक मेडिसिन सेंटर के रूप में की.
ईरान में लगातार पांचवें दिन भी इंटरनेट पूरी तरह बंद है. इस्लामिक रिपब्लिक के अधिकारियों ने ईरानी मीडिया को बताया है कि प्रदर्शनकारियों पर की गई कार्रवाई में अब तक कम से कम 12,000 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि ये संख्या 20,000 तक पहुंच सकती है. इंटरनेट बंद होने की वजह से वास्तविक मौतों की स्वतंत्र पुष्टि लगभग असंभव हो गई है.
इस बीच सोशल मीडिया पर कम से कम 12 वीडियो सामने आए हैं, जिनमें देश के अलग-अलग हिस्सों के मुर्दाघरों में बड़ी संख्या में शव दिखाई दे रहे हैं. ये वीडियो एक ऐसे ईरानी नागरिक द्वारा पोस्ट किए गए हैं, जो दावा करता है कि वो हाल ही में ईरान से बाहर निकला है.
इंडिया टुडे की ओपन-सोर्स इंटेलिजेंस (OSINT) टीम ने इन वीडियो की विजुअल क्लूज़ के आधार पर जांच की और लोकेशन की पहचान तेहरान के काहरिज़क फॉरेंसिक मेडिसिन सेंटर के रूप में की.
वीडियो फुटेज में दिखाई देने वाले काले बॉडी बैग्स की इंडिया टुडे द्वारा की गई अनुमानित गिनती के अनुसार, एक ही स्थान पर कम से कम 180 शव नजर आते हैं. एक अन्य वीडियो में मुर्दाघर की स्क्रीन पर 250 शवों की संख्या भी दिखाई देती है.
इन वीडियो को तेहरान से लगभग 20 किलोमीटर दूर काहरिज़क कस्बे के पास स्थित फॉरेंसिक डायग्नोस्टिक एंड लैबोरेटरी सेंटर (तेहरान प्रांत) में फिल्माया गया है.
OSINT टीम ने इमारत के बाहरी ढांचे, पास मौजूद गोदाम और आसपास की अन्य इमारतों के आकार और संरचना को सैटेलाइट तस्वीरों से मिलाकर इस लोकेशन की पुष्टि की.

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.











