
बिना ग्रीनलैंड नहीं बन पाएगा US का गोल्डन डोम... ट्रंप बोले- कब्जे से कम कुछ भी मंजूर नहीं
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर कहा है कि अमेरिका ग्रीनलैंड को लेकर रहेगा, क्योंकि ग्रीनलैंड के बिना गोल्डन डोम का अमेरिकी लक्ष्य पूरा नहीं हो पाएगा. ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर कहा कि इससे कम कुछ भी मंजूर नहीं है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ड्रंप ने ग्रीनलैंड को लेकर अपनी मंशा फिर से जाहिर की है. ट्रंप ने कहा है कि ग्रीनलैंड अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए जरूरी है. राष्ट्रपति ने कहा कि अमेरिका जो गोल्डन डोम बना रहा है उसके लिए ग्रीनलैंड का अमेरिकी कब्जे में होना जरूरी है. राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ग्रीनलैंड लेकर रहेगा. उन्होंने नाटो देशों से कहा कि ग्रीनलैंड को अमेरिका को सौंपने में उन्हें पहल करनी चाहिए.
राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिका की सुरक्षा के लिए एक मेगा प्रोजेक्ट का ऐलान किया है. इस प्रोजेक्ट का नाम गोल्डन डोम है. गोल्डन डोम यानी कि बाहरी आक्रमणों से अमेरिका की रक्षा करने वाली छतरी.
राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर अपने ताजा पोस्ट में लिखा, " अमेरिका को राष्ट्रीय सुरक्षा के उद्देश्य से ग्रीनलैंड की जरूरत है. यह हमारे बनाए जा रहे गोल्डन डोम के लिए बहुत ज़रूरी है. इसे हासिल करने के लिए NATO को हमारा नेतृत्व करना चाहिए. अगर हम ऐसा नहीं करते हैं, तो रूस या चीन करेंगे, और ऐसा नहीं होने वाला."
नाटो देशों को याद दिलाते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि "सैन्य शक्ति के मामले में अमेरिका की विशाल शक्ति के बिना, जिसका ज़्यादातर हिस्सा मैंने अपने पहले कार्यकाल में बनाया था, और अब उसे एक नए और भी ऊंचे लेवल पर ले जा रहा हूं,NATO एक प्रभावी शक्ति या रोकने वाली ताकत नहीं होगी - बिल्कुल भी नहीं!. वे यह जानते हैं, और मैं भी."
ट्रंप ने कहा कि, ग्रीनलैंड के अमेरिका के हाथों में होने से NATO कहीं ज़्यादा मज़बूत और प्रभावी हो जाता है. इससे कम कुछ भी मंज़ूर नहीं है.'
बता दें कि राष्ट्रपति ट्रंप ग्रीनलैंड पर कब्जे को लेकर बार बार तर्क देते हैं कि अगर यहां अमेरिका न आया तो चीन या रूस आ जाएंगे.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










