
ट्रेड, टैरिफ और... अमेरिका की 'गुड बुक्स' में लौटने के लिए पाकिस्तान ने क्या-क्या किया?
AajTak
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने अमेरिका के साथ अपने रिश्तों को नए सिरे से जोड़ने के लिए एक बड़ी कूटनीतिक और लॉबिंग मुहिम शुरू की है. वाशिंगटन स्थित लॉबिंग फर्म के जरिए पाकिस्तान ने व्यापार, निवेश और सुरक्षा जैसे मोर्चों पर अमेरिका को लुभाने के लिए एक 'ट्रांजैक्शनल' ऑफर पेश किया है.
पाकिस्तान ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के चार दिन बाद 14 मई 2025 को अमेरिका के साथ अपने संबंधों को सुधारने के लिए एक औपचारिक कोशिश शुरू की. पूर्व अमेरिकी राजदूत और 'स्क्वायर पैटन बॉग्स' के सलाहकार पॉल डब्ल्यू जोन्स ने अमेरिकी विदेश विभाग की सीनियर अधिकारी एलिजाबेथ के. हॉर्स्ट को एक ईमेल भेजा. इस ईमेल के साथ 'ए रिन्यूड पाकिस्तान-यूनाइटेड स्टेट्स रिलेशनशिप' नामक एक नीतिगत दस्तावेज अटैच था, जिसमें पाकिस्तान को आर्थिक, सुरक्षा और भू-राजनीतिक भागीदार के रूप में पेश किया गया.
पाकिस्तान ने इस मुहिम के जरिए एफएटीएफ (FATF) संबंधी चिंताओं को दूर करने और सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर की व्हाइट हाउस यात्रा का बंदोबस्त करने की कोशिश की.
इस दौरान पाकिस्तान ने अमेरिकी निर्यात बढ़ाने, टैरिफ कम करने और खनिज संसाधनों में सहयोग का प्रस्ताव रखा. जोन्स ने साफ किया कि उनकी फर्म विदेशी एजेंट पंजीकरण अधिनियम (FARA) के तहत पाकिस्तान सरकार की एक रजिस्टर्ड एजेंट के रूप में पारदर्शी तरीके से काम कर रही है.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी कनेक्शन पड़ा भारी, T20 वर्ल्ड कप के लिए इस खिलाड़ी को नहीं मिला भारत का VISA
लॉबिंग के पीछे के खास चेहरे

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










