
'ट्रंप की मदद बस पहुंच रही...', रजा पहलवी का नया Video, ईरानी सेना से कहा- विद्रोह का हिस्सा बनिए
AajTak
ईरान में जारी प्रदर्शनों के बीच निर्वासित क्राउन प्रिंस रजा पहलवी ने सत्ता पर सीधा हमला बोला है. उन्होंने आंदोलन को तेज करते हुए अब ईरानी सेना से भी जनता के साथ खड़े होने की अपील की है. इससे पहले ट्रंप ने प्रदर्शनकारियों के लिए मदद भेजने का भी ऐलान किया है.
ईरान में चल रहे प्रदर्शन के बीच निर्वासित क्राउन प्रिंस रजा पहलवी ने नया संदेश जारी किया है. उन्होंने प्रदर्शन को और हवा देते हुए अब ईरानी सेना से भी इस कथित आंदोलन में शामिल होने की अपील कर दी है.
बता दें कि ईरान में चल रहे प्रदर्शन में अब तक 2400 से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं. मंगलवार को प्रदर्शनकारियों को उकसाते हुए ट्रंप ने भी बयान दिया था.
अब पहलवी ने लिखा, 'मेरे देशवासियों, दुनिया ने न केवल आपकी आवाज और साहस को देखा और सुना है, बल्कि अब वह प्रतिक्रिया भी दे रही है. अब तक आपने शायद संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति का संदेश सुन लिया होगा. मदद आ रही है. जिस तरह से आप अब तक संघर्ष करते आए हैं, उसे जारी रखें. इस शासन व्यवस्था को यह भ्रम पैदा करने की अनुमति न दें कि जीवन सामान्य है.'
पहलवी ने आगे लिखा, 'इन तमाम नरसंहारों के बाद, हमारे और इस शासन के बीच खून का सागर बह रहा है. इन सभी अपराधियों के नाम नोट कर लें. उन्हें उनके किए की सजा जरूर मिलेगी.'
सेना से अपील करते हुए पहलवी बोले, 'लेकिन मेरे पास सेना के सदस्यों के लिए एक विशेष संदेश भी है. आप ईरान की राष्ट्रीय सेना हैं, इस्लामी गणराज्य की सेना नहीं. अपने देशवासियों के जीवन की रक्षा करना आपका कर्तव्य है. आपके पास ज्यादा समय नहीं है. जितनी जल्दी हो सके उनसे जुड़ें.'
इससे पहले ट्रंप ने ईरानी प्रदर्शनकारियों से आंदोलन जारी रखने की अपील की और कहा कि मदद भेजी जा रही है. ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा था, 'ईरानी देशभक्तों, प्रोटेस्ट जारी रखो, अपने संस्थानों पर कब्जा करो. मदद रास्ते में है.'

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










