
सऊदी, कतर, ओमान ने ईरान पर हमले के खिलाफ ट्रंप को दी वॉर्निंग! तेल को लेकर क्या कहा?
AajTak
ट्रंप प्रशासन ईरान पर सैन्य कार्रवाई के संकेत दे रहा है. इस बीच अरब देशों ने अमेरिका को ईरान पर हमला न करने की चेतावनी दी है. इनमें सऊदी अरब, कतर और ओमान शामिल हैं जिन्होंने सार्वजनिक रूप से ईरान के मामले में अब चुप्पी साधे रखी है.
ट्रंप प्रशासन ईरान पर हमले की तैयारी में है. ईरान में जारी प्रदर्शनों के बीच ट्रंप प्रदर्शनकारियों से अपना विरोध जारी रखने की अपील कर रहे हैं. उन्होंने ईरान के प्रदर्शनकारियों से एक बार फिर कहा है कि मदद रास्ते में है जिसे लेकर ईरान पर अमेरिकी हमले का खतरा बढ़ गया है. ट्रंप की इन धमकियों के बीच अरब के बड़े देशों ने अमेरिका को ईरान पर हमला न करने की वॉर्निंग दी है.
वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अरब देशों की यह चेतावनी ऐसे समय में आई है जब ट्रंप और व्हाइट हाउस के अधिकारियों ने मंगलवार को कहा था कि सैन्य कार्रवाई की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता.
रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के प्रतिद्वंद्वी खाड़ी देशों ने दिसंबर के अंत से ईरान में फैल रहे विरोध प्रदर्शनों पर सार्वजनिक रूप से प्रतिक्रिया देने से काफी हद तक परहेज किया है. इन प्रदर्शनों में अब तक हजारों लोगों के मारे जाने की खबर है.
रिपोर्ट में कहा गया है कि सऊदी अरब, ओमान और कतर ने व्हाइट हाउस को बताया है कि ईरानी शासन को गिराने की कोशिश करना भी वैश्विक तेल बाजार को अस्थिर कर देगा और अंततः इसका नुकसान अमेरिकी अर्थव्यवस्था को ही होगा.
व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने वॉल स्ट्रीट जर्नल को बताया कि ट्रंप इन चेतावनियों को मानेंगे, इसकी संभावना बेहद कम है. अधिकारी के अनुसार, 'राष्ट्रपति किसी भी मुद्दे पर कई तरह की राय सुनते हैं, लेकिन अंततः वही फैसला लेते हैं जो उन्हें सबसे बेहतर लगता है.'
इससे पहले मंगलवार को ट्रंप ने कहा कि ईरान के लिए 'मदद रास्ते में है.'

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










