
ईरान पर US का अगला कदम क्या होगा? ट्रंप के पूर्व NSA ने बताया
AajTak
ईरान में जारी हिंसक प्रदर्शनों के बीच अमेरिका के पूर्व NSA जॉन बोल्टन ने कहा है कि सैन्य कार्रवाई की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता. हालांकि उन्होंने चेताया कि डोनाल्ड ट्रंप की विदेश नीति किसी तय रणनीति पर नहीं, बल्कि निजी फायदे और तात्कालिक सोच पर आधारित रहती है.
ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शनों पर हिंसक कार्रवाई के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सख्त रुख ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हलचल बढ़ा दी है. इस बीच अमेरिका के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) जॉन बोल्टन ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की धमकी पूरी तरह वास्तविक है, लेकिन ट्रंप के फैसले किसी "ग्रैंड स्ट्रैटेजी" से नहीं, बल्कि आवेग और निजी सोच से संचालित होते हैं.
इंडिया टुडे से बातचीत में जॉन बोल्टन ने कहा, "ट्रंप ग्रैंड स्ट्रैटेजी के संदर्भ में नहीं सोचते. उनके पास कोई स्पष्ट दर्शन नहीं है." उन्होंने ट्रंप की विदेश नीति को "लेन-देन आधारित, तात्कालिक और एपिसोडिक" बताते हुए कहा कि यह इस बात पर निर्भर करती है कि ट्रंप को व्यक्तिगत तौर पर क्या फायदेमंद लगता है.
यह भी पढ़ें: 'प्रोटेस्ट जारी रखो, मदद भेज रहा हूं', ईरान के प्रदर्शनकारियों को ट्रंप ने उकसाया
बोल्टन की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब ईरान में वर्षों के सबसे बड़े प्रदर्शन हो रहे हैं. खराब आर्थिक हालात से शुरू हुआ यह आंदोलन अब सीधे धार्मिक शासन के खिलाफ नारेबाजी तक पहुंच चुका है. मंगलवार को डोनाल्ड ट्रंप ने ईरानी प्रदर्शनकारियों से सड़कों पर बने रहने की अपील करते हुए कहा, "मदद रास्ते में है." उन्होंने यह भी कहा कि जब तक प्रदर्शनकारियों की "बेमतलब हत्याएं" नहीं रुकतीं, तब तक उन्होंने ईरानी अधिकारियों के साथ सभी बैठकें रद्द कर दी हैं.
जब बोल्टन से पूछा गया कि ट्रंप के "सबसे सख्त विकल्पों" से उनका क्या मतलब हो सकता है, तो उन्होंने कहा, "साफ तौर पर सैन्य बल एक विकल्प है." उन्होंने याद दिलाया कि अमेरिका और इजरायल पहले ही पिछले साल ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर सैन्य कार्रवाई कर चुके हैं. बोल्टन ने कहा, "सैन्य कार्रवाई की धमकी असली है. वह करेंगे या नहीं, यह अभी कोई नहीं जानता."
बोल्टन ने ट्रंप की ओर से घोषित नए आर्थिक प्रतिबंधों पर भी सवाल उठाए. ट्रंप ने ईरान के साथ व्यापार करने वाले किसी भी देश पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की है. इस पर बोल्टन ने कहा, "यह एक असाधारण आर्थिक बयान है." उन्होंने आगे कहा कि भारत जैसे देशों के लिए यह प्रभावी रूप से टैरिफ को 75 प्रतिशत तक ले जा सकता है.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.








