
कनाडा की सबसे बड़ी गोल्ड चोरी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, जानें कौन है अरसलान चौधरी
AajTak
गिरफ्तारी के बाद चौधरी पर $5,000 से ज्यादा की चोरी, चोरी की संपत्ति रखने के दो आरोप और गंभीर आपराधिक साजिश के आरोप लगाए गए हैं और उसे सुनवाई तक हिरासत में रखा गया है.
कनाडा के इतिहास की सबसे बड़ी गोल्ड चोरी के मामले में पुलिस ने एक और बड़ा नाम बेनकाब कर दिया है. 43 साल के भारतीय मूल के अरसलान चौधरी को दुबई से टोरंटो पहुंचते ही पियरसन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस का दावा है कि यह वही शख्स है जिसे इस हाई-प्रोफाइल चोरी का “टॉप डॉग”, यानी सबसे अहम किरदार माना जा रहा है.
पील रीजनल पुलिस के मुताबिक, चौधरी ने अपने वकीलों के जरिए पहले ही तय कर लिया था कि वह कनाडा पहुंचते ही खुद को सरेंडर करेगा. हालांकि उसने ऐसा क्यों किया, इस पर पुलिस भी साफ तौर पर कुछ नहीं कह रही.
400 किलो सोना और 2.5 मिलियन डॉलर… कैसे हुई थी चोरी?
यह सनसनीखेज चोरी 17 अप्रैल 2023 को हुई थी. स्विट्ज़रलैंड के ज्यूरिख से टोरंटो आ रही एक फ्लाइट में एक हाई-सिक्योरिटी कार्गो लदा था, जिसमें करीब 400 किलो सोना, 20 मिलियन डॉलर से ज्यादा पैसे, साथ में 2.5 मिलियन डॉलर की विदेशी मुद्रा थी.
फ्लाइट लैंड होने के बाद यह कार्गो एयर कनाडा के वेयरहाउस तक पहुंचा, लेकिन अगले ही दिन रिपोर्ट आई कि सोना और कैश दोनों गायब हैं. यहीं से शुरू हुई Project 24K, जिसे आज कनाडा की सबसे बड़ी गोल्ड चोरी की जांच माना जाता है.
अंदर के लोग और बाहर की टीम

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










