
यूक्रेन और ग्रीनलैंड मोहरा, क्या रूस-अमेरिका की रस्साकशी से दुनिया फिर दो ध्रुवों में बंटेगी?
AajTak
दिसंबर 2025 में डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन में मध्यस्थता की भरसक कोशिश की. साथ ही उन्होंने साफ कहा कि यूक्रेन के पास एक ही रास्ता है, वो अपना कुछ हिस्सा मॉस्को के हवाले कर दे. इधर ट्रंप की लीडरशिप में अमेरिका खुद भी कई देशों पर अपना ठप्पा चाह रहा है.
रूस और यूक्रेन युद्ध को चार साल होने को हैं. मॉस्को चाहता है कि क्रीमिया के अलावा डोनबास भी उसका हो जाए, वो भी यूक्रेन की आधिकारिक मंजूरी के साथ. इधर शांति का सफेद झंडा लेकर चलने के बावजूद अमेरिका अपनी जमीनें बढ़ाना चाह रहा है. कई देशों पर दबाव है कि वे एक पाला चुन लें. तो क्या बड़ी मुश्किल से मल्टीपोलर हुई दुनिया वापस पुराने फ्रेम में लौट सकती है?
फरवरी 2022 में व्लादिमीर पुतिन ने जब रूस पर हमला किया तो इरादा साफ था, और मकसद करीब. कम से कम पुतिन को यही लगा. ठीक दस साल पहले भी मॉस्को ने कीव पर अटैक करते हुए क्रीमिया पर अपनी सेना खड़ी कर दी थी. अब रूस को डोनबास चाहिए था. यह वो इलाका है, जहां रूसी बोलने वाली आबादी ज्यादा है और जाहिर तौर पर खुद को मॉस्को के करीब मानती है. दस साल बाद यानी इस अटैक के बारे में माना जा रहा था कि युद्ध कुछ ही दिनों में रुक जाएगा, जब रूस को उसका इच्छित मिल सकेगा.
फिर ऐसा क्यों नहीं हुआ यूक्रेन पर हमला इस बार यूरोप के लिए डराने वाला साबित हुआ. यूरोपीय संघ को डर है कि यूक्रेन से आगे बढ़ते हुए रूस यूरोप के बाकी देशों में भी घुसपैठ कर सकता है. उसने भर-भरकर सैन्य और आर्थिक मदद देनी शुरू कर दी ताकि यूक्रेन लड़ता रहे. अमेरिका में युद्ध की शुरुआत में जो बाइडेन सरकार थी. उसने भी भारी सहायता दी. फ्रंट फेस यूक्रेन रहा, लेकिन जंग रूस बनाम वेस्ट हो चुकी थी. अमेरिका में ट्रंप प्रशासन के आते ही तस्वीर बदली.
अब यूएस मध्यस्थता कर रहा है, वो भी ऐसी जिसमें रूस की शर्तें पूरी हो जाएं. यानी रूस के पास यूक्रेन का बड़ा हिस्सा आ जाए. पुतिन फिलहाल जो चाहते हैं, वो हुआ तो मौजूदा कीव का 20 फीसदी से भी बड़ा भाग कट जाएगा. इसके बाद भी रूस रुकेगा, इसकी कोई गारंटी नहीं.
अब बात आती है अमेरिका की ट्रंप अपनी दूसरी पारी में खासे आक्रामक हैं. वे अमेरिका को पचास राज्यों तक सीमित नहीं रखना चाहते, बल्कि उसमें कई और चीजें जोड़ना चाहते हैं. उन्होंने पहले कनाडा के साथ मजाक शुरू किया और कहा कि ये देश चाहे तो यूएस का 51वां स्टेट बन सकता है. बात भले ही हंसी-हंसी में कही जा रही थी, लेकिन इरादा साफ दिखने लगा. कनाडा नहीं, लेकिन अमेरिका ने पनामा और ग्रीनलैंड को हासिल करने की बात कर दी.
क्यों चाहिए ग्रीनलैंड और पनामा

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.












