
Ukraine Russia War: 82 दिन की जंग में रूस को सबसे बड़ा झटका, खारकीव से बॉर्डर तक खदेड़े गए सैनिक
AajTak
Ukraine Russia War: रूस-यूक्रेन की जंग को 82 दिन बीत चुके हैं. इस बीच रूस को बड़ा झटका लगा है. खारकीव शहर से रूसी सेना को खदेड़ दिया गया है.
Ukraine Russia War: यूक्रेन से जंग लड़ रहे रूसी सैनिकों को एक बार फिर मुंह की खानी पड़ी है. कीव पर कब्जे की नाकाम कोशिश के बाद अब खारकीव से भी रूसी सैनिकों को खदेड़ दिया गया है. यूक्रेन की तरफ से दावा किया गया है कि उन्होंने खारकीव की लड़ाई जीत ली है. यह रूस के लिए इस जंग में सबसे बड़ा झटका माना जा रहा है. यूक्रेन का दावा है कि पिछले कुछ दिनों से अब खारकीव में बमबारी भी नहीं हो रही है.
बता दें कि यूक्रेन-रूस जंग के 82 दिन बीत चुके हैं. यूक्रेन के कई शहरों पर रूस के हमले अब भी जारी हैं लेकिन यूक्रेन के लोगों और सैनिक डटकर पुतिन की सेना का सामना कर रहे हैं.
यूक्रेन का दूसरा सबसे बड़ा शहर है खारकीव
खारकीव यूक्रेन का दूसरे सबसे बड़ा शहर है. यह शहर रूसी बॉर्डर से बस 80 किलोमीटर (50 मील) की दूरी पर है. इसके दक्षिण पश्चिम में रूस का बेलगॉरॉड शहर पड़ता है. खारकीव में करीब 10 लाख से ज्यादा लोग रहते थे, जिनमें से ज्यादातर रूसी बमबारी की वजह से घर छोड़कर इधर-उधर भागने को मजबूर हो गए. इसमें से कुछ यूक्रेन के ही दूसरे शहरों और कुछ पड़ोसी देशों में रह रहे हैं.
यह भी पढ़ें - Russia-Ukraine War: 'रूस के खिलाफ युद्ध जीत सकती है यूक्रेन की सेना', NATO चीफ का बड़ा दावा
फिलहाल खारकीव के आसपास के इलाके से भी रूसी सैनिकों को खदेड़ने का काम जारी है. इलाके के गवर्नर ओलेह सिनेगुबोव का कहना है कि यूक्रेन ने इज़्युम शहर में जवाबी हमले शुरू किये हैं. अप्रैल की शुरुआत से यहां रूसी सेना ने कब्जा किया हुआ है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










