
Uday Saharan vs SA Under 19: भारत ने कैसे साउथ अफ्रीका को प्रेशर मैच में मसला, कप्तान उदय सहारन ने बताई इनसाइड स्टोरी, बोले- हम पर कोई दबाव नहीं था
AajTak
Team India Under 19 Update: टीम इंडिया अंडर 19 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में जीत गई है. अंडर 19 टीम अब फाइनल खिताबी मुकाबला रविवार (11 फरवरी) को होगा. जहां टीम इंडिया की भिड़ंत पाकिस्तान या ऑस्ट्रेलिया से होगी, जो दूसरे सेमीफाइनल में भिड़ेगे. भारत कैसे सेमीफाइनल में हारी बाजी पलटकर फाइनल में पहुंचा. इसकी कहानी मैच के बाद अंडर 19 कप्तान उदय सहारन ने बताई.
Uday Saharan on Semifinal win against South Africa Under 19: 'अच्छा हुआ सेमीफाइनल क्लोज रहा, अब फाइनल भी शानदार रहेगा'. ये शब्द भारत के अंडर 19 कप्तान उदय सहारन के हैं. उदय साउथ अफ्रीका के खिलाफ बेनोनी में सेमीफाइनल मैच के प्लेयर ऑफ द मैच रहे. भारत ने 6 फरवरी को बेनोनी में सांसें रोक देने वाले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को 2 विकेट से पटखनी दी.
मैच में कप्तान उदय सहारन ने 81 रनों की पारी खेली. वहीं सचिन धास ने 96 रनों की शानदार पारी खेली. भारत का खिताबी मुकाबला रविवार (11 फरवरी) को होगा. जहां टीम इंडिया की भिड़ंत पाकिस्तान या ऑस्ट्रेलिया से होगी, जो दूसरे सेमीफाइनल में कल (8 फरवरी) एक दूसरे के आमने-सामने होंगे.
अंडर 19 भारतीय टीम के उदय सहारन मैच के बाद काफी खुश दिखे. उन्होंने मंगलवार को जीत के बाद कहा सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ करीबी मुकाबले में विनर बनने के बाद कहा अब आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप के खिताबी मुकाबले में उनकी टीम को काफी हद तक फायदा होगा. भारतीय टीम पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही है, उसने फाइनल में भी स्टाइलिश अंदाज में एंट्री की.
साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में भारतीय टीम के एक समय 32 रनों पर 4 विकेट गिर गए थे. फिर जैसे तैसे करके दक्षिण अफ्रीका को टीम इंडिया ने दो विकेट से हराया.
उदय ने मैच के बाद ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर से कहा, 'फाइनल में पहुंचना बहुत अच्छा अहसास है. हमें करीबी मुकाबलों का अनुभव मिला और फाइनल में यह अच्छा रहेगा. हम ड्रेसिंग रूम में मनोबल को बिल्कुल भी कम नहीं होने देते हैं. टीम का माहौल और कोच हमारे साथ हैं. यह शानदार रहा.'
साउथ अफ्रीका संग सेमीफाइनल मुकाबले में सहारन (81) और सचिन धास (96) ने पांचवें विकेट पर 171 रन की शानदार पार्टनरशिप की. भारत ने 245 रन के टारगेट का पीछा करते हुए चार विकेट पर 32 रन गिराकर अपनी हालत खराब कर ली थी.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.











