
U-19 World Cup 2024: अफ्रीकी धरती पर इतिहास रचने उतरेगी भारतीय युवा ब्रिगेड, जानें अंडर-19 वर्ल्ड कप में टीम का शेड्यूल
AajTak
अंडर-19 पुरुष क्रिकेट विश्व कप की शुरुआत शुक्रवार (19 जनवरी) से साउथ अफ्रीका में होने जा रही है. विश्व कप का शुरुआती मुकाबला मेजबान साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच 19 जनवरी को होगा. फाइनल मुकाबला 11 फरवरी को बेनोनी में खेला जाना है.
U-19 World Cup 2024: आईसीसी अंडर-19 पुरुष वर्ल्ड कप 2024 की शुक्रवार (19 जनवरी) से साउथ अफ्रीका में होने जा रही है. इस वर्ल्ड कप ने ही क्रिकेट जगत को कई सितारे दिए हैं. युवराज सिंह (2000), रोहित शर्मा (2006), विराट कोहली और रवींद्र जडेजा (2008), ऋषभ पंत और ईशान किशन (2016), शुभमन गिल (2018) जैसे स्टार्स इसी टूर्नामेंट से चमके.
उदय सहारन है भारतीय टीम के कप्तान
लेकिन कई ऐसे भी हैं जो जूनियर स्तर की सफलता को सीनियर स्तर पर दोहरा नहीं सके, जिनमें उन्मुक्त चंद, रविकांत शुक्ला, मनीष पांडे, यश धुल और कमलेश नागरकोटी शामिल हैं. सभी की नजरें भारतीय टीम पर लगी होंगी, जिसके कप्तान पंजाब के उदय सहारन हैं. भारत को शनिवार को पहले मैच में बांग्लादेश से खेलना है.
Aspirations, motivations and inspirations 🙌 The #U19WorldCup captains shared their thoughts heading into the tournament 🏆https://t.co/VkCF4Uvnd1
ग्रुप-ए में भारत और बांग्लादेश के अलावा अमेरिका और आयरलैंड भी है. यह टूर्नामेंट 11 फरवरी तक चलेगा, जब बेनोनी में फाइनल खेला जाएगा. 16 टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया है और हर ग्रुप से शीर्ष तीन टीमें सुपर सिक्स में पहुंचेंगी, जिसमें 12 टीमों को दो पूल में बांटा जाएगा. इनसे शीर्ष दो-दो टीमें सेमीफाइनल खेलेंगी जो बेनोनी में ही 6 और 8 फरवरी को होगा.
भारतीय टीम राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में कई शिविरों के बाद साउथ अफ्रीका आई है और इसने दो ही टूर्नामेंट (एशिया कप और दक्षिण अफ्रीका में त्रिकोणीय सीरीज) खेले हैं. एशिया कप में भारत सेमीफाइनल में हार गया जिसमें बांग्लादेश ने उसे चार विकेट से मात दी. उसके बाद हालांकि दक्षिण अफ्रीका में त्रिकोणीय सीरीज भारत ने अपराजेय रहकर जीती, जिसमें अफगानिस्तान तीसरी टीम थी. फाइनल बारिश की भेंट होने से भारत और दक्षिण अफ्रीका संयुक्त विजेता रहे.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









