
Truecaller पर इनकम टैक्स की रेड, ऑफिस में हुई खोजबीन, जानिए क्या है आरोप?
AajTak
Truecaller के ऑफिस पर इनकम टैक्स की तरह से छानबीन की . इनकम टैक्स डिपार्टमेंट Truecaller के ऑफिस और उसके कैंपस में जांच कर रहा है. कंपनी पर ट्रांसफ़र प्राइसिंग नियम के उल्लंघन का आरोप है. बताते चलें कि Truecaller एक पॉपुलर ऐप है, जो अनजान नंबर का नाम आदि बताता है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
Truecaller App के ऑफिस पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की तरफ से जांच की गई. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की तरफ से Truecaller ऑफिस और उससे संबंधित कैंपस में तलाशी की. कंपनी पर ट्रांसफर प्राइसिंग नियम के उल्लंघन का आरोप है, जिसके लिए इनकम टैक्स एजेंसियां जांच कर रही हैं.
स्वीडन बेस्ड Truecaller भारत समेत कई देशों में काफी पॉपुलर है. यह ऐप आपको उन कॉलर के नाम बताता था, जिनके नंबर आपकी कॉन्टैक्ट बुक में सेव नहीं होते हैं.
उदाहरण के तौर पर समझें तो अगर कोई अनजान नंबर से कॉल आ रहा है तो Truecaller App उस शख्स का नाम मोबाइल स्क्रीन पर दिखाता है. इसके बाद आप आप उस कॉल को उठाने या ना उठाने का फैसला ले सकते हैं.
यह भी पढ़ें: कब है स्मार्टफोन खरीदने का सही वक्त? कहीं बाद में ना पड़े पछताना
Truecaller App की मदद से आप खुद को स्पैम और स्कैम से भी बचा सकते हैं. दरअसल, इस ऐप पर कुछ नंबर को स्पैम में रिपोर्ट करने का ऑप्शन है. ऐसे में अगर एक ही नंबर को कई लोग स्पैम रिपोर्ट करते हैं तो ऐप भी उसे स्पैम मान लेता है.
इसके बाद जब वह नंबर किसी को कॉल करता है तो Truecaller उसे स्पैम नंबर बताता है. ऐसे में भोले-भाले लोग खुद को स्पैम और फेक कॉल से खुद को बचा सकते हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










