
Toxic Relationship: टॉक्सिक और अनहेल्दी रिलेशनशिप का संकेत हैं ये बातें, कहीं आप तो....?
AajTak
How to Handle a Toxic Relationship: अच्छा खासा चल रहा रिलेशनशिप कई बार जलन, हीनभावना, शक जैसे चीजों के कारण अनहेल्दी हो जाता है. ऐसे में टॉक्सिक रिलेशनशिप की पहचान कैसे करें, इस बारे में जानेंगे.
Are You in a Toxic Relationship: रिलेशन ऐसा होना चाहिए जिसमें इंसान की पर्सनल ग्रोथ हो, उसे हेल्प मिले, आपसी सम्मान बना रहे और एक-दूसरे को समझ सकें. लेकिन आज के समय में चाहे पति-पत्नी हों या गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड, उनका रिलेशन प्लेटोनिक हो या पारिवारिक, कई बार उनके रिश्ते में कुछ कारणों से खटास आने लगती है. ऐसे में इंसान की इमोशनल हेल्थ और मेंटल हेल्थ खराब होने लगती है. अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है तो उस रिलेशनशिप को टॉक्सिक रिलेशनशिप कह सकते हैं.
टॉक्सिक रिलेशनशिप को सही करना काफी जरूरी होता है, नहीं तो वह आपकी लाइफ और सेल्फ स्ट्रीम को भी नुकसान पहुंचा सकता है और एक ऐसा माहौल बना सकता है जिसमें शामिल लोगों का आत्मसम्मान तक कमजोर हो सकता है और पॉजिटिव बातों की जगह रिलेशन में जलन, निराशा, शक जैसी बातें ले सकती हैं. इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसी चीजें बता रहे हैं जो टॉक्सिक रिलेशनशिप की निशानी हैं और जल्द से जल्द आपको उन्हें हल करना चाहिए या फिर हल नहीं हो रही हैं, तो उस रिलेशन से बाहर आ जाना चाहिए.
फीलिंग्स न समझना:
कई बार पुरुष हो या महिला, किसी रिलेशशिप में कुछ बातें पार्टनर से नहीं कह सकते. लेकिन अगर कोई कहता है और सामने वाला उसे समझे नहीं या फिर फीलिंग्स को सीरियसली न ले, तो यह भी टॉक्सिक रिलेशनशिप का संकेत हो सकता है.
नेगेटिविटी:
कई बार रिलेशनशिप में दोनों लोग एक-दूसरे को अपनी बात नहीं समझा पाते. ऐसे में वो समझाना कब बहस का रूप ले ले, इसका पता नहीं रहता. इसके बाद लगातार आपके मन में नेगेटिविटी आएगी और फिर एक न एक दिन आप लोग परेशान हो जाएंगे, जो टॉक्सिक रिलेशन की सीढ़ी हो सकती है, इसलिए ऐसा करने से बचें.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










