
The Traitors Season 2: श्वेता तिवारी से रिया चक्रवर्ती तक, 'द ट्रेटर्स 2' में कंटेस्टेंट्स होंगे ये 10 सेलेब्स, देखें पूरी लिस्ट
ABP News
The Traitors Season 2: करण जौहर का ओटीटी रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स' का दूसरा सीजन शुरू होने वाला है. जिसकी शूटिंग भी शुरू हो चुकी है. अब हाल ही में इस शो की कंटेस्टेंट लिस्ट सामने आई है. आइये दिखाते हैं.
करण जौहर का ओटीटी रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स' अपने दूसरे सीजन के साथ दोबारा वापसी कर रहा है. इस शो शूटिंग भी राजस्थान में सुरू हो चुकी है. प्राइम वीडियो के इस शो को करण जौहर होस्ट करते हैं. इसमें कई सारे सेलिब्रिटीज, यूट्यूबर्स, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स बतौर कंटेस्टेंट्स शामिल होते हैं. अब हाल ही में इस शो से कंटेस्टेंट्स की लिस्ट सामने आई है. जिसमें कई सारे बड़े सेलेब्स के नाम भी शामिल हैं. हालांकि ये लिस्ट फिलहाल केवल रूमर्स के आधार पर है, अब तक शो की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. आइये दिखाते हैं इन कंटेस्टेंट्स की लिस्ट.
कौन कौन होगा शो का हिस्साइस शो में बॉलीवु, टीवी, यूट्यूब, सोशल मीडिया की दुनिया से तमाम सितारे बतौर कंटेस्टेंट शामिल होते हैं. इस बार इस शो का हिस्सा बनने के लिए भी कई सेलेब्स तैयार हैं. जिनमें बॉलीवुड के गलियारों से मशहूर एक्टर और अपने समय के पॉपुलर विलेन दिलीप ताहिल हिस्सा बनेंगे. इनके अलावा एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती और संजय कपूर भी इस शो का हिस्सा होने की खबरें हैं.
टीवी सेलेब्स के नामवहीं इस शो में टेलीविजन के गलियारों से भी सेलेब्स आते हैं. इस बार इस लिस्ट में टीवी जगत से मशहूर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी, रुबीना दिलैक का नाम शामिल है. इन दोनों के अलावा एक्ट्रेस से बिजनेस वुमन बनीं पारुल गुलाटी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है.
यूट्यूब और सोशल मीडिया से नामशो में यूट्यूब और सोशल मीडिया स्टार एलविश यादव शो का हिस्सा बनेंगे. तो वहीं स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी भी इस सो में आने वाले हैं. यूट्यूब की दुनिया के एक और इंसान अभिषेक मल्हान जिन्हें फुकरा इंसान के नाम से जाना जाता है, वो भी इस शो का हिस्सा बनेंगे. इनके अलावा मशहूर कॉमेडियन आदित्य कुलश्रेष्ठ उर्फ कुल्लू भी इस सो में शामिल होने वाले हैं.













