
'अशोका' से 'जवान' तक, इन 6 फिल्मों ने शाहरुख खान को बनाया अल्टीमेट एक्शन हीरो
ABP News
Shahrukh Khan Action Films: शाहरुख खान को रोमांस किंग कहा जाता है, लेकिन एक्शन में भी वो कमाल कर रहे हैं. उन फिल्मों की लिस्ट दिखाते हैं जिन्होंने शाहरुख खान को अल्टिमेट एक्शन हीरो बना दिया है.
बॉलीवुड के बादशाह, शाहरुख खान को लोग रोमांस किंग के रूप में जानते हैं. शाहरुख को रोमांस के मामले में कोई टक्कर नहीं दे सकता है. उनकी फिल्में जैसे 'डीडीएलजे', 'कुछ कुछ होता है' और 'वीर जारा' ने उन्हें रोमांस का किंग बनाया है. लेकिन वो केवल रोमांस तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि एक्शन के भी बादशाह है. शाहरुख की आगामी फिल्म 'किंग' भी एक्शन से भरपूर रहने वाली है. जिसमें वो अपनी बेटी सुहाना खान के साथ एक्शन करते दिखेंगे. इसी बीच आइये आपको दिखाते हैं उन फिल्मों की लिस्ट जिन्होंने शाहरुख खान को रोमांस से हटकर एक्शन का किंग बना दिया है.
वन टू का फोर (One 2 Ka 4)साल 2001 में आई फिल्म इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ जैकी श्रॉफ और जूही चावला भी नजर आए थे. फिल्म में एक्टर एक सीआईडी ऑफिसर बने थे और तगड़ा एक्शन करते नजर आए थे. इन्हीं कुछ फिल्मों से शाहरुख की रोमांस के बाद एक्शन जोनर में शुरुआत हुई थी.
अशोका (Asoka)साल 2001 में रिलीज हुई शाहरुख खान की वॉर एक्शन फिल्म में तलवार बाजी करते एक्टर बहुत शानदार लगे थे. इस फिल्म के जरिए भी उन्होंने अपना एक्शन का जलवा दिखाया था. इस फिल्म ने भी उनके एक्शन हीरो बनने के दरवाजे खोल दिए थे.













