
हिरव मेहता कौन हैं? जिनकी एंट्री से ‘धुरंधर 2’ में आया सबसे बड़ा ट्विस्ट
ABP News
हिरव मेहता एक्टर होने के साथ-साथ काफी फिटनेस फ्रीक भी हैं. धुरंधर 2 में उनकी एंट्री के बाद जो ट्विस्ट आया, वो इन दिनों चर्चा का विषय बन चुका है.साथ ही उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है.
रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी,आर माधवन और संजय दत्त के अलावा धुरंधर 2 में कई सपोर्टिंग कास्ट ने भी अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों का ध्यान खींचा. इनमें से एक नाम है जो आदित्य धर की फिल्म की रिलीज के बाद से सुर्खियों में छाया हुआ है.
ये कोई और नहीं बल्कि हिरव मेहता हैं. फिल्म में उन्होंने बलोच गैंग के एक सदस्य की भूमिका निभाई है, जो संजय दत्त के कैरेक्टर की हत्या कर कहानी में एक बड़ा ट्विस्ट लेकर आता है.हिरव मेहता सिर्फ एक एक्टर ही नहीं बल्कि काफी फिटनेस फ्रिक भी हैं.
पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर फिटनेस कंटेंट के जरिए अपनी पहचान बनाई और फिर फिल्मों में एंट्री मारी.वैसे तो उनकी गिनती अभी बॉलीवुड के बड़े एक्टर्स में नहीं होती है. लेकिन, धुरंधर 2 में उनकी एंट्री ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा.
मसल मेहता के नाम से हैं पॉपुलर













