
आर माधवन ऐसे बने थे 'धुरंधर 2' में 'अजय सान्याल', मेकअप आर्टिस्ट ने फोटोज में दिखाया ट्रांसफॉर्मेशन
ABP News
R Madhavan Transformation: हाल ही में 'धुरंधर 2' में 'अजय सान्याल' के किरादर में नजर आए एक्टर आर माधवन के कुछ फोटोज वायरल हो रहे हैं. जिनमें उनका ट्रांसफॉर्मेशन नजर आया.
'धुरंधर 2' फिल्म ने रिलीज के साथ ही धमाल मचा दिया है. इस फिल्म के हर एक किरादर को दर्शकों का खूब सारा प्यार मिल रहा है. ऐसा ही एक किरदार है 'अजय सान्याल' का, इस किरदार को अभिनेता आर माधवन ने निभाया है. इसके लिए उन्होंने तगड़ा ट्रांसफॉर्मेशन भी किया है. जिसकी फोटोज हाल ही में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रही हैं.
आर माधवन बने 'अजय सान्याल'अजय सान्याल के किरदार के लिए आर माधवन को अपने बालों को हटाना था. लेकिन प्रोस्थैटिक मेकअप के जरिए उनके इस लुक को बिलकुल वैसा ही बनाया गया, जैसा उन्हें दिखना था. ये किरदार रियल लाइफ इंडियन ब्यूरेक्रेट अजीत डोभाल से इंस्पायर्ड था. ऐसे में मेकअप के जरिए माधवन को उन्हीं की तरह दिखाया गया. जिसकी फोटोज प्रोस्थैटिक और मेकअप आर्टिस्ट करण सिंह ने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में भी माधवन के इस किरदार में ढलने की कहानी बताई है.
A post shared by Karandeep singh (@karansinghsfx)













