
'दर्शक को रास नही आया' भाबीजी घर पर हैं फिल्म के फ्लॉप होने बोले एक्टर रोहिताश्व गौर
ABP News
शो भाबीजी घर पर हैं हमेशा से दर्शकों के बीच पॉपुलर रहा है वहीं इस फिल्म को दर्शकों ये अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला और ये फ्लॉप हो गई. अब इस पर एक्टर रोहिताश्व गौर ने बात की है.
टीवी का पॉपुलर शो भाबीजी घर पर हैं 2015 से दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है. शो के सभी किरदार को दर्शक खूब पसंद करती हैं. शो कि पॉपुलैरिटी देखते हुए मेकर्स ने इस पर फिल्म बनाई, जो फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा सकी. वहीं अब शो और फिल्म में मनमोहन तिवारी का रोल प्ले करने वाले एक्टर रोहिताश्व गौर ने फिल्म के फ्लॉप होने पर रिएक्ट किया है.
'भाबीजी घर पर हैं' फिल्म के फ्लॉप होने बोले एक्टर रोहिताश्व गौरदरअसल रोहिताश्व गौर ने हाल ही में मुंबई के इवेंट में शिरकत की. इस दौरान उनसे पूछा गया कि 'भाबीजी घर पर हैं' फिल्म आई थी, लेकिन जिस तरह से शो को प्यार मिला, वो फिल्म कमाल नही कर पाई, क्या वजह रही है. वहीं इस पर एक्टर ने कहा कि दर्शकों ने टीवी पर इतना 'भाबीजी घर पर हैं' देखा है कि उनको ये रास नहीं आया कि उसको बड़े पर्दे पर उतारा जाए.
उन्होंने आगे कहा कि द लगा कि ये सीरियल का ही एक्सटेंडेड वर्जन है. ऐसा मेरा मानना है. बाकी कह नहीं सकता कि उन्होंने क्या सोचा होगा. पर हां दर्शकों ने बड़े पर्दे पर फिल्म को स्वीकारा नहीं. एक्टर ने कहा कि ये हमारे लिए बड़ी उम्मीद और अवसर होता है. पर खैर जो भी है.
A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)













