
अली जफर ईद पर धोती-कुर्ता पहनने पर हुए ट्रोल, पाक एक्टर बोले- मेरा बनियान के बिना कुर्ता पहनना नेशनल मुद्दा बन गया
ABP News
अली जफर की ईद की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल है. उन्होंने ईद पर धोती-कुर्ता पहना था. इस वजह से वो ट्रोल्स का शिकार हो गए थे. अब उन्होंने रिएक्ट किया.
पाकिस्तानी एक्टर और सिंगर अली जफर इन दिनों खबरों में आ गए हैं. ईद पर अपने कपड़ों की वजह से वो ट्रोल्स का शिकार हो गए है. ट्रोलिंग के बाद अली जफर ने सोशल मीडिया पर रिएक्ट भी किया.
अली जफर ने किया पोस्ट
अली जफर ने पोस्ट कर लिखा- मैं देश से माफी मांगता हूं कि मैंने ईद पर बिना बनियान के कुर्ता पहना और धोती पहनकर मैंने पौधों को पानी दिया. मैं समझ सकता हूं कि ये नेशनल और ग्लोबल ईश्यू है और लोगों कीजिंदगी को इफेक्ट कर रहा है. मैं ये पूरी कोशिश करूंगा कि ऐसी गलती फिर से न हो. इस मामले पर आप लोगों ने ध्यान दिया उसके लिए थैंक्यू.
अली जफर 2018 में तब सुर्खियों में आए थे जब पाकिस्तानी एक्ट्रेस मीशा शफी ने उन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया. हालांकि, अली जफर ने इन आरोपों को गलत बताया. उन्होंने एक्ट्रेस के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है.













