
नीता अंबानी का रॉयल स्टाइल, जॉर्जेट साड़ी के साथ पहनी डायमंड जूलरी, हीरे की घड़ी ने लूटी लाइम लाइट
ABP News
Nita Ambani Look: नीता अंबानी 60 की उम्र में भी बला की खूबसूरत लगती हैं. हाल ही में उन्होंने अबू जानी- संदीप खोसला की डिजाइन की हुई साड़ी पहनी, लेकिन सारी लाइम लाइट उनकी डायमंड की घड़ी ने लूट ली.
मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी 60 की उम्र में भी कमाल की लगती हैं. उनके लुक और स्टाइल को देख कोई कह ही नहीं सकता कि इतनी उम्र की हैं. नीता जब भी ग्लैमरस लुक में बाहर निकलती है हमेशा लाइम लाइट अपनी ओर खींच लेती हैं. अब एक बार फिर से उन्होंने ऐसा ही किया है. नीता जॉर्जेट की खूबसूरत साड़ी पहनकर नजर आईं. लेकिन इस बार सारी लाइम लाइट छीन ली उनकी डायमंड वॉच ने.
नीता अंबानी का रॉयल लुकनीता अंबानी ने हाल ही में अबू जानी संदीप खोसला की डिजाइन की हुई जॉर्जेट की साड़ी पहनी, जिसकी वो किसी क्वीन से कम नहीं लग रही थीं. नीता की ये ऑफ व्हाइट कलर की साड़ी जिसमें डेलिकेट एम्ब्रॉयडरी की हुई है, बहुत खूबसूरत लग रही है. इस साड़ी के साथ उन्होंने हैवी ब्लाउज पहना है, साथ ही उनकी डायमंड जूलरी ने इस लुक को और भी खास बना दिया है. ये साड़ी उन्होंने एक फैमिली वेडिंग के लिए चुनी थी. डायमंड नेकलेस, ईयरिंग्स और ब्रेसलेट ची चमक नीता के चेहरे की चमक के आगे तो फीकी ही थी.
A post shared by Abu Jani Sandeep Khosla (@abujanisandeepkhosla)













