
Thank You मैक्सवेल... जब एक टांग पर खड़े होकर खेली वर्ल्ड कप की सबसे बड़ी पारी, दोहरा शतक जड़ असंभव को बनाया संभव
AajTak
मैक्सवेल ने अपनी गेंदबाजी और तूफानी बल्लेबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी. लेकिन मैक्सवेल ने 2023 वनडे वर्ल्ड कप में एक ऐसी पारी खेली थी, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया था. मैक्सवेल की ये पारी देखकर तमाम दिग्गजों ने कहा था कि उन्होंने क्रिकेट के इतिहास में ऐसी शानदार पारी कभी नहीं देखी थी.
ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल ने 2 जून (सोमवार) को वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया. मैक्सवेल ने अपनी गेंदबाजी और तूफानी बल्लेबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी. लेकिन मैक्सवेल ने 2023 वनडे वर्ल्ड कप में एक ऐसी पारी खेली थी, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया था. मैक्सवेल की ये पारी देखकर तमाम दिग्गजों ने कहा था कि उन्होंने क्रिकेट के इतिहास में ऐसी शानदार पारी कभी नहीं देखी थी. आइए जानते हैं उस ऐतिहासिक पारी के बारे में...
जब मैक्सवेल ने अकेले अफगानिस्तान को हराया
ये बात 2023 में भारत की धरती पर खेले गए वनडे वर्ल्ड कप की है. इस दौरान 39वें मैच में मुंबई के वानखेड़े मैदान पर ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान की टीम आमने-सामने थी. ये मुकाबला सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए सबसे अहम था. इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए अफगानिस्तान ने 5 विकेट खोकर 291 रन बनाए थे. इब्राहिम जादरान ने नाबाद 129 रनों की पारी खेली थी.
लेकिन इसके जवाब में जब ऑस्ट्रेलिया की टीम उतरी तो उसकी शुरुआत बेहद खराब रही. एक समय ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 91/7 था. सबको लग रहा था कि ऑस्ट्रेलिया अब ये मैच हार जाएगा. लेकिन फिर जो हुआ वो इतिहास बन गया. मैक्सवेल ने कमान संभाली थी और पूरी तरह फिट ना होने के बावजूद अविश्वसनीय पारी खेलकर कंगारू टीम को यादगार जीत दिलाई. मैक्सवेल ने उस मैच में 128 गेंदों पर 201* रन बनाए, जिसमें 21 चौके और 10 छक्के शामिल रहे.
यह भी पढ़ें: Glenn Maxwell Retires: ग्लेन मैक्सवेल ने वनडे क्रिकेट को कहा अलविदा... अब करेंगे टी20 पर फोकस, जीत चुके 2 वर्ल्ड कप
मैक्सवेल ने उस दौरान कप्तान पैट कमिंस (12*) के साथ आठवें विकेट के लिए 202* रनों की साझेदारी करके टीम को 292 रनों के टारगेट तक पहुंचाया था. ऑस्ट्रेलिया ने आगे चलकर फाइनल में भारत को हराकर वनडे वर्ल्ड कप 2023 जीता था. मैक्सवेल की इस पारी ने कई रिकॉर्ड ध्वस्त किए थे. वो इकलौते खिलाड़ी बने थे, जिन्होंने वनडे में ऑस्ट्रेलिया के लिए दोहरा शतक लगाया हो.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.










