
SRH की कप्तानी पर बड़ा ट्विस्ट... कमिंस की जगह ये खिलाड़ी संभाल सकता है कमान
AajTak
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) में IPL 2026 से पहले कप्तानी को लेकर बड़ा अपडेट आया है. ऑस्ट्रेलियाई कप्तान Pat Cummins के टीम से कब जुड़ने पर अभी साफ तस्वीर नहीं है, इसलिए मैनेजमेंट ने दूसरे विकल्पों पर सोच-विचार शुरू कर दिया है.
आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के ड्रेसिंग रूम में बड़ा फैसला आकार ले रहा है. टीम इंडिया के विस्फोटक विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है, क्योंकि अब तक यह साफ नहीं है कि ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस टीम से कब जुड़ेंगे.
सूत्रों के मुताबिक, SRH मैनेजमेंट ने इस मुद्दे पर अंदरखाने चर्चा की है और किशन को सबसे मजबूत विकल्प माना गया है. अगर कमिंस शुरुआती मैचों से चूकते हैं, तो किशन टीम की कमान संभाल सकते हैं. दिलचस्प बात यह है कि अभिषेक शर्मा को इस सीजन में उपकप्तान की भूमिका दी जा सकती है.
27 साल के किशन इस समय अपने करियर के सबसे बेहतरीन दौर से गुजर रहे हैं. हाल ही में हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उन्होंने जबरदस्त प्रदर्शन किया और टीम इंडिया के हीरो बनकर उभरे. टॉप ऑर्डर से लेकर नंबर-3 तक, उन्होंने हर भूमिका में खुद को साबित किया- खासतौर पर तब, जब संजू सैमसन की वापसी के बाद बल्लेबाजी क्रम में बदलाव हुआ.
IPL रिकॉर्ड
आईपीएल में किशन का रिकॉर्ड उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी का सबूत है.
119 मैचों में 2998 रन, औसत: 29.10, स्ट्राइक रेट: 137.64

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.









