
Tecno ने पेश किया iPhone 15 जैसे फीचर वाला बजट फोन, मिलता है 32MP का सेल्फी कैमरा
AajTak
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी टेक्नो ने अपना लेटेस्ट हैंडसेट Tecno Spark 20 पेश किया है. ये फोन दमदार फीचर्स के साथ आता है. कंपनी ने इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसका मेन लेंस 50MP का है. इसके अलावा आपको 32MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा. डिवाइस को पावर देने के लिए 5000mAh की बैटरी दी गई है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
Tecno ने अपना नया स्मार्टफोन पेश कर दिया है. कंपनी ने बजट सेगमेंट में Tecno Spark 20 का ऐलान किया है. इस फोन के स्पेसिफिकेशन्स कंपनी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव कर दिए हैं. जल्द ही इसकी सेल शुरू हो सकती है. इस डिवाइस को कुछ दिनों पहले ही Google Play Console पर स्पॉट किया गया था.
कंपनी इस फोन को विभिन्न ग्लोबल मार्केट में भी लॉन्च कर सकती है. हालांकि, भारत में इसकी लॉन्च डेट की जानकारी नहीं है. ये स्मार्टफोन 4G सपोर्ट के साथ आएगा. इसमें Android 13 पर बेस्ड स्किन, माइक्रो SD कार्ड का सपोर्ट और दूसरे फीचर्स मिलते हैं. आइए जानते हैं इस फोन की डिटेल्स.
टेक्नो के इस फोन में प्लास्टिक Unibody डिजाइन दिया गया है. स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसका अलाइनमेंट कुछ-कुछ आईफोन जैसा है. स्मार्टफोन में फ्लैट एज और बॉक्सी डिजाइन दिया गया है. कुल मिलकार बजट सेगमेंट के इस फोन को प्रीमियम लुक देने की कोशिश की गई है.
ये भी पढ़ें- Xiaomi ने लॉन्च की Redmi K70 सीरीज, कम दाम में मिलेगी फ्लैगशिप लेवल वाली परफॉर्मेंस
Tecno Spark 20 में पंच होल कटआउट वाली स्क्रीन मिलती है, जो 6.6-inch का LCD पैनल है. स्क्रीन 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आता है. इसमें होल पंच डिजाइन मिलता है, जो डायनैमिक पोर्ट फीचर के साथ आता है. ये फीचर ऐपल iPhone के डायनैमिक आईलैंड फीचर की तरह है. फोन Android 13 पर बेस्ड HiOS 13 पर काम करता है.
डिवाइस MediaTek Helio G85 प्रोसेसर पर काम करता है. कंपनी ने स्मार्टफोन के रैम और स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन की डिटेल्स अभी तक रिवील नहीं की है. स्मार्टफोन 8GB तक के RAM ऑप्शन के साथ लॉन्च हो सकता है. स्टोरेज को बढ़ाने के लिए माइक्रो SD कार्ड का सपोर्ट मिलेगा.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










