
Team India T20 World Cup 2024: संजू-चहल IN, राहुल-गिल बाहर... टी20 वर्ल्ड कप के लिए वसीम जाफर ने चुनी भारतीय टीम
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय टीम का ऐलान जल्द होने वाला है. वर्ल्ड कप के लिए पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने भी अपनी टीम चुनी है. जाफर ने अपनी टीम में शुभमन गिल और केएल राहुल को जगह नहीं दी है.
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2024 की शुरुआत में अब कुछ ही दिन बचे हैं. आगामी टी20 वर्ल्ड कप 1 जून से लेकर 29 जून तक यूएसए और वेस्टइंडीज में खेला जाना है. टी20 वर्ल्ड कप के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने टीम घोषित करने की डेडलाइन 1 मई रखी है. यानी इस डेट तक में सभी 20 देशों को अपनी-अपनी टीमें चुन लेनी है.
भारतीय चयनकर्ता तो अपनी टीम चुनेंगे ही, उससे पहले दिग्गज खिलाड़ी भी अपनी फेवरेट टीम चुन रहे हैं. अब टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने भारतीय टीम चुनी है. कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, यशस्वी जायसवाल और रिंकू सिंह को बतौर बल्लेबाज वसीम जाफर ने अपनी टीम में जगह दी है.
My India squad for T20 WC: 1. Rohit (C) 2. Jaiswal 3. Kohli 4. SKY 5. Pant (WK) 6. Samson (WK) 7. Hardik 8. Dube 9. Rinku 10. Jadeja 11. Kuldeep 12. Chahal 13. Bumrah 14. Siraj 15. Arshdeep What's yours? #T20WorldCup
वहीं ऋषभ पंत और संजू सैमसन को बतौर विकेटकीपर जाफर ने अपनी टीम में शामिल किया है. संजू और ऋषभ मौजूदा आईपीएल सीजन में बल्ले से शानदार खेल दिखा रहे हैं. जाफर ने ऑलराउंडर्स शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या और रवींद्र जडेजा को भी अपनी टीम में शामिल किया है.
वहीं विशेषज्ञ स्पिन गेंदबाजों के तौर पर कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल को जगह दी है. लेग-स्पिनर चहल भारत के लिए टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. चूंकि टी20 वर्ल्ड कप वेस्टइंडीज और यूएसए में होना है, ऐसे में स्लो पिचों पर कुलदीप और चहल का रोल काफी अहम हो सकता है. फास्ट बॉलिंग यूनिट में जाफर ने जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज को शामिल किया है.
टी20 वर्ल्ड कप के लिए वसीम जाफर की टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









