
Team India Squad for Sri lanka Series: गौतम गंभीर की जिद हुई पूरी... ब्रेक पर गए विराट कोहली-रोहित शर्मा को श्रीलंका दौरे के लिए आना पड़ा वापस
AajTak
Team India Squad for Sri lanka Series: भारतीय क्रिकेट टीम को अब श्रीलंका दौरे पर जाना है. इसके लिए BCCI ने गुरुवार (18 जुलाई) को भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. नए हेड कोच गौतम गंभीर का यह पहला दौरा रहेगा. श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम 3 मैचों की वनडे और 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी. वनडे सीरीज में कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी हुई है...
Team India Squad for Sri lanka Series: टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने और फिर जिम्बाब्वे को उसी के घर में हराने के बाद अब भारतीय टीम श्रीलंका दौरे के लिए तैयार है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने गुरुवार (18 जुलाई) को ही श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. इस दौरे पर भारतीय टीम को 3 मैचों की वनडे और 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है.
भारतीय टीम के नए हेड कोच गौतम गंभीर का अपनी जिम्मेदारी संभालने के बाद यह पहला दौरा रहेगा. उन्होंने अपनी शर्तों पर यह कोचिंग का पद संभाला है. ऐसे में गंभीर ने इस श्रीलंका दौरे से ही अपने तीखे तेवर स्पष्ट कर दिए हैं.
दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप 2024 जिताने के बाद कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ब्रेक लेकर घूमने निकल गए थे. यह तीनों जिम्बाब्वे दौरे पर भी नहीं थे. उन्होंने श्रीलंका दौरे से भी ब्रेक लिया था, लेकिन गंभीर को यह नागवार गुजरा.
गंभीर की जिद पर लौटे कोहली-रोहित
गंभीर ने साफ कह दिया था कि उन्हें श्रीलंका दौरे पर सभी सीनियर प्लेयर मौजूद चाहिए खासकर कोहली और रोहित. गंभीर ने इन दोनों से भी श्रीलंका सीरीज में खेलने का आग्रह किया था. ऐसे में भारतीय टीम के ऐलान के साथ ही गंभीर की जिद भी पूरी हो गई. यानी रोहित और कोहली को वनडे सीरीज में लौटना ही पड़ा. बता दें कि यह दोनों टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं.
हालांकि बुमराह किसी कारण से अब भी ब्रेक पर हैं. दूसरी ओर टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को वनडे सीरीज के लिए भी नहीं चुना गया है. बतौर स्पिन ऑलराउंडर उनके विकल्प के तौर पर वॉशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल को जगह दी गई है.

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.










