
Team India Squad For Bangladesh T20 Series: बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम इंडिया के पास ओपनर्स का टोटा... कौन होगा अभिषेक शर्मा का पार्टनर, ये हैं ऑप्शन
AajTak
बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का सेलेक्शन चौंकाने वाला है. देखा जाए तो टीम में ओपनर बल्लेबाज के तौर पर सिर्फ अभिषेक शर्मा सेलेक्ट हुए हैं. ऐसे में अब सवाल उठ रहा है कि उनके साथ ओपन कौन करेगा.
बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए शनिवार (28 सितंबर) को भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया. 15 सदस्यीय भारतीय टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करेंगे. जबकि हार्दिक पंड्या भी स्क्वॉड का हिस्सा हैं. टीम में तेज गेंदबाज मयंक यादव और ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी की भी एंट्री हुई है. जबकि वरुण चक्रवर्ती की भी तीन साल बाद टी20 टीम में वापसी हुई है. भारत-बांग्लादेश के बी टी20 सीरीज 6 अक्टूबर से शुरू हो रही है.
देखा जाए तो टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में शुभमन गिल, ऋषभ पंत, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल जैसे धुरंधर खिलाड़ियों को जगह नहीं मिली है. इन खिलाड़ियों को रेस्ट दिया गया है. वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते ऐसा हुआ है. ये खिलाड़ी फिलहाल बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में व्यस्त हैं. फिर इन खिलाड़ियों को 16 अक्टूबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में भाग लेना है.
अभिषेक शर्मा के साथ कौन करेगा ओपन?
देखा जाए तो टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का सेलेक्शन चौंकाने वाला है. टीम में ओपनर बल्लेबाज के तौर पर सिर्फ अभिषेक शर्मा सेलेक्ट हुए हैं. ऐसे में अब सवाल उठ रहा है कि उनके साथ टी20 सीरीज में ओपन कौन करेगा. ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल चूंकि टीम में नहीं हैं, ऐस में अभिषेक के साथ संजू सैमसन को ओपन करना पड़ सकता है. संजू ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में सिर्फ पांच मैचों में ओपनिंग की है, जिसमें उन्होंने 77 रन बनाए.
एक दूसरा विकल्प बाएं हाथ के ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर के रूप में है. हालांकि सुंदर ने भारत के लिए टी20 क्रिकेट में अब तक ओपन नहीं किया हैं, लेकिन वह वनडे मैच में एक मौके पर ओपनर बैटर के तौर पर आजमाए जा चुके हैं. पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ राजकोट में खेले गए वनडे मैच में ऐसा हुआ था. तब सुंदर ने बतौर ओपनर 18 रनों की पारी खेली थी.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









