
Team India squad for Australia Tour: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ODI सीरीज के लिए टीम का ऐलान, खराब फॉर्म से जूझ रही 20 साल की स्टार प्लेयर बाहर
AajTak
खराब फॉर्म से जूझ रहीं शीर्षक्रम की बल्लेबाज शेफाली वर्मा को दिसंबर में आस्ट्रेलिया में तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारत की 16 सदस्यीय टीम में जगह नहीं मिली है.
Team India (Senior Women) squad for Tour of Australia: ऑस्ट्रेलिया में तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारत की 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया गया है. खराब फॉर्म से जूझ रहीं शीर्षक्रम की बल्लेबाज शेफाली वर्मा को जगह नहीं मिली है.पहला वनडे ब्रिस्बेन में 5 दिसंबर को और दूसरा 8 दिसंबर को खेला जाएगा, जबकि तीसरा मैच पर्थ में 11 दिसंबर को होगा.
20 साल की शेफाली ने इस साल 6 मैचों में सिर्फ 108 रन बनाए और उनका उच्चतम स्कोर 33 रन रहा है.उन्हें पिछले साल दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज के दौरान बीच में ही बाहर कर दिया गया था, लेकिन उन्होंने इस साल जून में बेंगलुरू में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वापसी की.
A look at #TeamIndia's ODI squad for the upcoming tour of Australia 👌👌#AUSvIND pic.twitter.com/q0LRy53sSD
शेफाली ने जुलाई 2022 में श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 71 रन बनाने के बाद से वनडे में अर्धशतक नहीं लगाया है. पिछले महीने न्यूजीलैंड को अहमदाबाद में 2-1 से हराने वाली टीम में शामिल रहीं उमा छेत्री, डी हेमलता, श्रेयांका पाटिल और सायली सतघारे को भी टीम में जगह नहीं मिली है. वहीं हरलीन देओल, ऋचा घोष, मिन्नू मनी , टिटास साधू और प्रिया पूनिया की वापसी हुई है.
भारतीय टीम इस प्रकार है
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, प्रिया पूनिया, जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देओल, यास्तिका भाटिया, ऋचा घोष, तेजल हसाबनिस, दीप्ति शर्मा, मिन्नू मनी, प्रिया मिश्रा, राधा यादव, टिटास साधू, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, साइमा ठाकोर.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









