
Team India Squad for Asia Cup 2023 LIVE Updates: राहुल-श्रेयस की एंट्री... सैमसन होंगे आउट, एशिया कप के लिए थोड़ी देर में टीम इंडिया का ऐलान
AajTak
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एशिया कप 2023 के लिए आज अपनी टीम का ऐलान करने जा रहा है. यह टूर्नामेंट 30 अगस्त से 17 सितंबर तक खेला जाएगा. एशिया कप में भारत, पाकिस्तान और नेपाल एक ही ग्रुप-ए में हैं. बता दें कि एशिया कप पाकिस्तान की मेजबानी में हाइब्रिड मॉडल के आधार पर खेला जा रहा है.
Indian Squad for Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) आज अपनी टीम का ऐलान करने जा रहा है. टीम का ऐलान दोपर 1.30 बजे दिल्ली में होगा. इसके लिए चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर की अगुवाई में मीटिंग शुरू हो गई है. मीटिंग में कप्तान रोहित शर्मा और हेड कोच राहुल द्रविड़ मौजूद हैं.
रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम एशिया कप में अपना पहला मैच 2 सितंबर को खेलेगी. यह मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ श्रीलंका के कैंडी में होगा. इसके बाद भारतीय दूसरा ग्रुप मैच नेपाल के खिलाफ 4 सितंबर को खेलेगी. एशिया कप में भारत, पाकिस्तान और नेपाल एक ही ग्रुप-ए में हैं. बता दें कि एशिया कप पाकिस्तान की मेजबानी में हाइब्रिड मॉडल के आधार पर खेला जा रहा है.
एशिया कप में फाइनल समेत कुल 13 मैच होने हैं. इसमें से 4 मैच पाकिस्तान में होंगे. जबकि फाइनल समेत बाकी 9 मुकाबले श्रीलंका में खेले जाएंगे. यदि भारतीय टीम फाइनल तक का सफर तय करती है, तो वो टूर्नामेंट में कुल 6 मैच खेलेगी. इस बार एशिया कप वनडे फॉर्मेट में हो रहा है. ऐसे में इतने मैच खेलना वर्ल्ड कप के लिहाज से टीम के लिए अच्छा ही होगा.
केएल राहुल और श्रेयस की टीम में एंट्री पक्की!
भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा के हाथों में रहेगी, वहीं शुभमन गिल और विराट कोहली स्पेशलिस्ट बल्लेबाज के तौर पर टीम में शामिल होंगे. श्रेयस अय्यर और सूर्यकुमार यादव की भी टीम में एंट्री हो सकती है. वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर केएल राहुल और ईशान किशन को स्क्वॉड में जगह मिलने की संभावना है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक केएल राहुल और श्रेयस फिट हो चुके हैं और उन्होंने नेट्स में विकेटकीपिंग शुरू कर दी है. राहुल के फिट होने के चलते संजू सैमसन को निराशा हाथ लग सकती है.
एशिया कप में रहा टीम इंडिया का दबदबा

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









