
Team India Squad Announced: बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, प्रसिद्ध कृष्णा की सरप्राइज एंट्री, कुलदीप यादव बाहर
AajTak
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है. ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय चयनकर्ताओं ने 18 सदस्यीय टीम का चयन किया है. टीम की कप्तानी रोहित शर्मा करेंगे.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी बॉर्डर गावस्कर सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है. भारतीय टीम को अगले महीने ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है, जहां वह मेजबान टीम के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी. ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय चयनकर्ताओं ने 18 सदस्यीय टीम का चयन किया है.
ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए बैकअप ओपनर के तौर पर अभिमन्यु ईश्वरन को जगह मिली है. वहीं तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की सरप्राइज एंट्री हुई है. नीतीश कुमार रेड्डी और हर्षित राणा भी पहली बार भारत की टेस्ट टीम का हिस्सा बने हैं.
ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, अभिमन्यु ईश्वरन, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, नीतीश रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









