
Team India Schedule After World Cup Final: आगे क्या? 11 दिन में भारतीय टीम को मिलेंगे ऑस्ट्रेलिया को हराने के 5 मौके
AajTak
आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में करारी शिकस्त के बाद अब भारतीय टीम अपने अगले मिशन में जुट गई है. वर्ल्ड कप जीतने के बाद कंगारू टीम अब भी भारत में ही रुकेगी. यहां दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. ऐसे में भारतीय टीम के पास कंगारुओं से बदला लेने का अच्छा मौका रहेगा...
Team India Schedule After World Cup Final: आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में करारी शिकस्त के बाद भारतीय टीम और फैन्स बेहद निराश हैं. मगर फैन्स को बता दें कि भारतीय टीम के लिए ऑस्ट्रेलिया से इस फाइनल में हार का बदला लेने का अच्छा मौका आ रहा है.
दरअसल, वर्ल्ड कप अभियान के बाद अब भारतीय टीम को अपने ही घर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 टी20 मैचों की सीरीज खेलना है. इसका मतलब है कि वर्ल्ड कप जीतने के बाद कंगारू टीम अब भी भारत में ही रुकेगी.
23 नवंबर को होगा सीरीज का आगाज
इस सीरीज का आगाज 23 नवंबर को होगा. यानी फाइनल में हार का बदला लेने का मौका 2 दिन बाद ही आने वाला है. यह पहला मुकाबला विशाखापट्टनम में खेला जाएगा. सीरीज के यह सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से खेले जाएंगे. इनके अलावा बाकी 4 मैच तिरुवनन्तपुरम, गुवाहाटी, रायपुर और बेंगलुरु में खेले जाने हैं.
सीरीज का आखिरी मुकाबला 3 दिसंबर को बेंगलुरु में खेला जाएगा. इस तरह भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस सीरीज में 11 दिन के अंदर 5 मुकाबले खेले जाने हैं. ऐसे में फैन्स के लिए यह भी अच्छी बात है कि भारतीय टीम के पास ऑस्ट्रेलिया से बदला लेने के लिए 11 दिन में 5 मौके आने वाले हैं.
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का शेड्यूल

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.










