
Team India Schedule After T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप के बाद अब क्या है भारतीय टीम का शेड्यूल? अब 8 महीने में खेलनी है इतनी सीरीज
AajTak
भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में इतिहास रचते हुए दूसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया है. फाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत ने 7 रनों से जीत दर्ज की. अब भारतीय टीम अपने नए मिशन में जुटने वाली है. टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद फरवरी 2025 तक कुल 6 द्विपक्षीय सीरीज खेलनी हैं. इसमें 3 सीरीज विदेश में और 3 घरेलू मैदान पर होंगी. देखिए भारतीय टीम का पूरा शेड्यूल (वर्ल्ड कप के बाद से फरवरी 2025 तक)...
Team India Series Schedule after T20 World Cup 2024: रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम 29 जून को ही इतिहास रचा है. उसने दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया है. भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत ने 7 रनों से जीत दर्ज की.
चैम्पियन बनने के बाद अब भारतीय टीम अपने नए मिशन में जुटने वाली है. शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया जल्द ही जिम्बाब्वे दौरे पर रवाना होगी, जहां उसे 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है. इसके बाद भारतीय टीम लगातार व्यस्त रहने वाली है.
चैम्पियंस ट्रॉफी तक टीम खेलेगी 6 सीरीज
शेड्यूल के मुताबिक, भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद फरवरी 2025 तक कुल 6 द्विपक्षीय सीरीज खेलनी हैं. इसमें 3 सीरीज विदेश में और 3 घरेलू मैदान पर होंगी. साथ ही इसी दौरान भारतीय टीम को 2 वनडे सीरीज खेलनी हैं.
एक वनडे सीरीज श्रीलंका में होगी. जबकि दूसरी एकदिवसीय सीरीज भारतीय टीम अपने घर में इंग्लैंड के खिलाफ चैम्पियंस ट्रॉफी से ठीक पहले फरवरी 2025 में खेलेगी. ऐसे में भारतीय टीम के पास चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए अपनी मजबूत टीम बनाने और बाकी तैयारी के लिए सिर्फ 6 वनडे मैच ही रहेंगे.
जिम्बाब्वे दौरे से करेगी नए मिशन का आगाज

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









