
Team India ICC ODI Ranking: पाकिस्तान को फिर पस्त करेगी भारतीय टीम, इसी हफ्ते छीन लेगी वनडे में नंबर-1 का ताज!
AajTak
एशिया कप 2023 खिताब जीतने के बाद भारतीय टीम को आईसीसी वनडे रैंकिंग में शानदार फायदा हुआ है. अब भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने घर में वनडे सीरीज खेलनी है. इस सीरीज में भारतीय टीम यदि जीत से आगाज करती है, तो वो आईसीसी रैंकिंग में टॉप की टीम पाकिस्तान को पछाड़ देगी...
Team India ICC ODI Ranking: भारतीय टीम इस समय जबरदस्त फॉर्म में है. टीम ने हाल ही में वनडे एशिया कप 2023 खिताब जीता है. इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका (2 बार) को करारी शिकस्त दी है. हालांकि बांग्लादेश से हार मिली थी. फाइनल में भारतीय टीम ने श्रीलंका को 50 रनों पर ढेर किया.
इसके बाद भारतीय टीम ने 10 विकेट से फाइनल और खिताब अपने नाम कर लिया. इस दमदार जीत के बदौलत भारतीय टीम इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की वनडे रैंकिंग में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है, जबकि पाकिस्तान टीम टॉप पर काबिज है.
भारत और पाकिस्तान के बराबर रेटिंग पॉइंट्स
खास बात यह है कि भारत और पाकिस्तान के रेटिंग पॉइंट्स बराबर 115 ही हैं. अब भारतीय टीम को अपनी अगली सीरीज अपने घर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलनी है. तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 22 सितंबर को मोहाली में खेला जाएगा. वहीं, दूसरा वनडे मैच 24 सितंबर को इंदौर में होगा.
इसके बाद सीरीज का आखिरी मुकाबला 27 सितंबर को राजकोट में खेला जाएगा. मगर भारतीय टीम इस सीरीज का पहला वनडे मैच जीतने के साथ ही आईसीसी रैंकिंग में पाकिस्तान को पछाड़ते हुए टॉप पर पहुंच जाएगी. हालांकि नंबर-1 का ताज बरकरार रखने के लिए टीम को 3 मैचों की वनडे सीरीज में से कम से कम 2 मुकाबले जीतने ही होंगे.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









