
Team India Future Captain: ना हार्दिक पंड्या, ना ऋषभ पंत... शुभमन गिल हैं भविष्य के कप्तान, BCCI ने टीम इंडिया के सेलेक्शन से दिए बड़े संकेत
AajTak
Shubman Gill Team India Future Captain: श्रीलंकाई दौरे के भारतीय क्रिकेट टीम के सेलेक्शन कर BCCI (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) ने जिस चीज से सबसे ज्यादा चौंकाया, वह था शुभमन गिल को वनडे और टी20 फॉर्मेट की उपकप्तानी देना. अब माना जा रहा है कि अब शुभमन गिल ही भविष्य में टीम इंडिया के कप्तान होंगे. क्या वाकई ऐसा हो सकता है?
Why Shubman Gill New T20 Vice Captain: श्रीलंका दौरे के लिए जिस टीम का ऐलान हुआ है, उसमें भारतीय क्रिकेट के भविष्य की छवि दिख रही है. टी20 की कप्तानी को लेकर एक और जहां हार्दिक पंड्या और सूर्यकुमार यादव की चर्चा चल रही थी, वहीं ऋषभ पंत भी दावेदार माने जा रहे थे. लेकिन सूर्यकुमार यादव के नाम पर मुहर लग गई.
दूसरी तरफ सेलेक्टर्स ने शुभमन गिल को भी बड़ी जिम्मेदारी देकर चौंका दिया. नए कोच गौतम गंभीर की देखरेख में गिल का बड़ा प्रमोशन हुआ है. शुभमन अब टी20 और वनडे फॉर्मेट में श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया के उपकप्तान हैं. टी20 में वह सूर्यकुमार यादव के डिप्टी होंगे तो वनडे में रोहित शर्मा के बाद टीम में नंबर-2 होंगे. ऐसे में यह माना जा रहा है कि शुभमन गिल भविष्य के कप्तान हैं. गिल ने हालिया जिम्बाब्वे सीरीज के दौरान सीनियर्स की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया की कप्तानी संभाली थी.
आखिर गिल को क्यों उपकप्तानी सौंपी गई..? तो इसकी एक वजह उनकी उम्र है. वनडे और टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा इस समय 37 साल के हैं. नए टी20 कप्तान सूर्या 33 साल के हैं. वहीं, शुभमन गिल अभी 24 साल के हैं. ऐसे में गिल के पास कप्तानी को देखते हुए और परिपक्व होने का मौका है. चूंकि सूर्या और रोहित के बाद भारत को कोई न कोई खिलाड़ी चाहिए, ऐसे में उनके साथ यह फैक्टर जाता है.
अब सवाल है पंड्या, ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए शुभमन गिल कैसे टीम इंडिया के उपकप्तान बन गए. एक तो पंत ने कार हादसे के बाद वापसी की है, जबकि पंड्या की फिटनेस पर भी सवाल उठते रहे हैं. ऐसे में एक बेहतर विकल्प के तौर पर गिल का नाम उभरा, जिसमें पंजाब का यह क्रिकेटर दूसरों से आगे दिख रहा है. गिल की कप्तानी में ही टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज 4-1 जीती थी. इस सीरीज के 5 मैचों में गिल ने 42.50 के एवरेज से 170 रन बनाए थे.
शुभमन गिल इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में गुजरात टाइटन्स (GT) की कप्तानी संभाल रहे हैं. हालांकि गुजरात टाइटन्स की कप्तानी करते हुए शुभमन गिल का आईपीएल 2024 में प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा था. गिल ने 12 आईपीएल मैचों में 38.72 के एवरेज से 426 रन बनाए थे. वहीं, गुजरात टीम प्वाइंट्स टेबल में 8वें स्थान पर थी.
श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय स्क्वॉड

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.










