
Team India for World Cup 2023: 3 वर्ल्ड कप की तुलना में इस बार सबसे उम्रदराज टीम, रोहित सबसे ज्यादा 'बूढ़े'
AajTak
BCCI ने इस साल भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर के नेतृत्व में चुनी गई भारतीय स्क्वॉड पिछले 3 वर्ल्ड कप के मुकाबले सबसे उम्रदराज टीम है. इसमें कप्तान रोहित शर्मा सबसे उम्रदराज हैं, जिनकी उम्र 36 साल है.
Team India for World Cup 2023: इस साल भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए बीसीसीआई ने भारतीय टीम का ऐलान कर दिया. चोट के बाद लौटे विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल को बगैर कोई मैच खेले ही टीम में शामिल किया है. जबकि वनडे में खराब फॉर्म से जूझ रहे सूर्यकुमार यादव को भी जगह मिली है. इन सब आलोचनाओं के बीच एक बात और ध्यान देने योग्य है.
दरअसल, पिछले 3 वर्ल्ड कप में चुनी गई भारतीय टीम से इस बार की स्क्वॉड का एनालिसिस करें, तो इस बार सबसे ज्यादा उम्रदराज टीम चुनी गई है. 15 सदस्यीय टीम में 7 खिलाड़ी ऐसे हैं, जो 30 की उम्र पार कर चुके हैं. इस स्क्वॉड में कप्तान रोहित शर्मा सबसे उम्रदराज हैं, जिनकी उम्र 36 साल है.
शुभमन गिल हैं सबसे कम उम्र के प्लेयर
यदि वर्ल्ड कप स्क्वॉड में सबसे युवा खिलाड़ी यानी सबसे कम उम्र वाले प्लेयर की बात करें, तो इसमें ओपनर शुभमन गिल टॉप पर हैं. मौजूदा वर्ल्ड कप टीम में उनकी सबसे कम उम्र है. वो अभी 23 साल के हैं. जबकि 29 की उम्र टच करने वाले 4 प्लेयर जसप्रीत बुमराह (29), हार्दिक पंड्या (29), मो. सिराज (29) और अक्षर पटेल (29) हैं.
क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का स्पेशल कवरेज देखने के लिए यहां क्लिक करें
वर्ल्ड कप टीम में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी:

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









