
Team India Asia Cup: दुबई के इस आलीशान होटल में ठहरी है टीम इंडिया, कीमत जान होंगे हैरान!
AajTak
एशिया कप 2022 में भारतीय टीम 28 अगस्त को अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान का सामना करने जा रही है. भारतीय टीम के खिलाड़ी दुबई के पाम जुमैरह रिजॉर्ट में ठहरे हुए हैं. पाम जुमैरह का शुमार दुनिया के आलीशान होटल में किया जाता है. होटल के अंदर ही तमाम आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं.
एशिया कप 2022 के लिए टीम इंडिया कमर कस चुकी है. भारतीय टीम 28 अगस्त को अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान का सामना करने जा रही है. भारत-पाकिस्तान की टीमें दुबई में ही हैं लेकिन दोनों के ठहरने का स्थान अलग-अलग है. जहां रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम के खिलाड़ी पाम जुमैरह रिजॉर्ट में ठहरे हुए हैं. वहीं पाकिस्तान समेत बाकी टीमें बिजनेस बे होटल में रुकी हुईं हैं.
भारतीय टीम पहली बार पाम जुमैरह रिजॉर्ट में नहीं ठहरी है. पिछले साल हुए टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भी भारतीय प्लेयर्स पाम जुमैरह रिजॉर्ट में ही ठहरे थे. पाम जुमैरह का शुमार दुनिया के आलीशान होटल में किया जाता है. होटल के अंदर ही आप सभी आधुनिक सुविधाओं का लुत्फ उठा सकते हैं.
होटल में मौजूद हैं ये सुविधाएं
162 कमरे वाले पाम रिजॉर्ट जुमैरह के अंदर ही कई दुकानें हैं जहां आप शॉपिंग कर सकते हैं. होटल में एक शानदार व्यू प्वाइंट है जहां से पूरे दुबई शहर का नजारा दिखाई देता है. खास बात यह है कि होटल के पास अपना एक बीच भी है जो कि ठीक उसके सामने ही स्थित है. होटल के अंदर स्विमिंल पूल, वाटर स्पोर्ट्स, वीआईपी कैबाना, आउटडोर एंटरटेंमेंट फील्ड समेत कई सुविधाएं मौजूद हैं.
एक दिन का किराया है इतना
होटल के अंदर ही 3डी एवं 4डीएक्स थिएटर्स भी मौजूद हैं. होटल के में कई रेस्तरां हैं जहां इंडियन से लेकर वेस्टर्न, कॉन्टिनेंटल और कई तरह की लजीज डिशेज मिलती हैं. यहां पर स्पा भी है जहां मसाज से लेकर आईस बाथ तक की सुविधा है. इस होटल में एक दिन के ठहरने का किराया मिनिमम 30,000 रुपये है और सीजन में ये 50-80 हजार रुपये तक हो जाता है.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.











