
Team India: भारतीय टीम के लिए खुशखबरी, टी-20 वर्ल्ड कप में डायरेक्ट मिल गई एंट्री
AajTak
टीम इंडिया को टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए डायरेक्ट एंट्री मिल गई है. आईसीसी द्वारा मंगलवार को इसका ऐलान किया गया. वर्ल्ड कप में टॉप-6 टीमों और होस्ट देशों को डायरेक्ट एंट्री मिलती है, बल्कि बाकी टीमें क्वालिफायर के जरिए एंट्री पाती हैं.
भारतीय महिला क्रिकेट टीम इस बार टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल तक पहुंची थी. टीम इंडिया भले ही ऑस्ट्रेलिया से हारकर वर्ल्ड कप जीतने का सपना पूरा नहीं कर पाई, लेकिन उसे सेमीफाइनल में पहुंचने का फायदा हुआ है.
साल 2024 में बांग्लादेश में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया को डायरेक्ट एंट्री मिल गई है. वर्ल्ड कप 2023 के ग्रुप में टॉप-6 में रहने वाली टीमों को आने वाले वर्ल्ड कप में डायरेक्ट एंट्री मिलती है.
भारतीय टीम ने अपने ग्रुप में टॉप-3 में जगह बनाई थी. ऐसे में दोनों ग्रुप की टॉप-6 टीमों के साथ-साथ बांग्लादेश और पाकिस्तान को बतौर होस्ट नेशन अगले वर्ल्ड कप में एंट्री मिली है.
वर्ल्ड कप के लिए ग्रुप-1 से ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका को एंट्री मिली है. जबकि ग्रुप-2 से इंग्लैंड, भारत, वेस्टइंडीज़ को एंट्री मिली है. इस टी-20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने वाली टीमों में श्रीलंका और आयरलैंड ही ऐसी टीमें हैं, जो अगले वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाई हैं.
अब टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए आईसीसी द्वारा क्वालिफायर का आयोजन किया जाएगा, जिससे 2 टीमों का चयन होगा.
टी-20 वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम का प्रदर्शन • बनाम पाकिस्तान- 7 विकेट से जीत • बनाम वेस्टइंडीज़- 6 विकेट से जीत • बनाम इंग्लैंड- 11 रनों से हार • बनाम आयरलैंड- 5 रनों से जीत • बनाम ऑस्ट्रेलिया- 5 रनों से हार (सेमीफाइनल)

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









