
Team India: टी-20 वर्ल्ड कप में ऋषभ पंत- सूर्यकुमार यादव के लिए ये खिलाड़ी खतरा? वीरेंद्र सहवाग ने IPL के बीच की बड़ी 'भविष्यवाणी'
AajTak
Rishabh Pant- Suryakumar Yadav: आईपीएल 2024 के ठीक बाद टी20 वर्ल्ड कप होना है. आईपीएल सीजन में जो खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करेंगे, उनको वर्ल्ड कप का भी टिकट मिलेगा. टी20 वर्ल्ड कप वाली टीम इंडिया में जगह बनाने के लिए वीरेंद्र सहवाग ने ऋषभ पंत और सूर्यकुमार यादव के सेलेक्शन को लेकर भविष्यवाणी की है.
Virender Sehwag on Shivam dube-Rishabh Pant- Suryakumar Yadav: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) के दौरान कई भारतीय खिलाड़ी धमाकेदार प्रदर्शन कर टी20 वर्ल्ड कप 2024 वाली टीम इंडिया में जगह बनाने के लिए दमखम दिखा रहे हैं.
अपने जमाने के धाकड़ ओपनर रहे वीरेंद्र सहवाग ने भी आईपीएल से वर्ल्ड कप में जाने वाले कुछ खिलाड़ियों को लेकर बात की है. सहवाग ने 'भविष्यवाणी' करते हुए कहा ऋषभ पंत और सूर्यकुमार यादव को शिवम दुबे से कड़ी टक्कर मिल सकती है. शिवम दुबे आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे हैं. IPL Schedule 2024 देखने के लिए यहां क्लिक करें
आईपीएल 2024 का फाइनल 26 मई को होगा, फिर 1 जून से वर्ल्ड कप की शुरुआत होनी है. इस दौरान टी20 वर्ल्ड कप में वाली भारतीय टीम का चयन भी होना है. इस लिस्ट में ऋषभ पंत से लेकर सूर्यकुमार यादव जैसे बड़े-बड़े खिलाड़ियों के नाम भी संभावित के तौर पर शामिल हैं. पर इससे पूर्व टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने टी20 वर्ल्ड कप वाली टीम इंडिया को लेकर बड़ा बयान दिया.
सहवाग ने कहा चेन्नई सुपर किंग्स में धूम मचाने वाले शिवम दुबे टी20 वर्ल्ड कप के लिए जाने वाली भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए ऋषभ पंत और सूर्यकुमार यादव को टक्कर दे रहे हैं.
IPL Points Table देखने के लिए यहां क्लिक करें क्रिकबज से बातचीत में 'नजफगढ़ के नबाव' ने कहा- शिवम दुबे जिस तरह से आईपीएल में खेल रहे हैं. मेरे ख्याल से उनका टी20 वर्ल्ड कप में टिकट पक्का होना चाहिए. दुबे ने अब कई प्लेयर्स पर प्रेशर डाल दिया है, फिर इस रेस में चाहें श्रेयस अय्यर हो, केएल राहुल हो, सूर्यकुमार यादव या फिर ऋषभ पंत ही क्यों न हो? बाकी खिलाड़ियों को अगर टी20 वर्ल्ड कप वाली टीम इंडिया में जगह बनाना है तो लगातार अच्छा परफॉर्म करना होगा. मेरे हिसाब से यही आगे जाने का एक तरीका होना चाहिए.
सिक्सर किंग युवराज सिंह ने भी किया था दुबे को सपोर्ट

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









