
T20 World Cup Top Records: इस टी20 वर्ल्ड कप में टूट सकते हैं ये टॉप-5 धांसू रिकॉर्ड... विराट कोहली का मामला अव्वल!
AajTak
T20 World Cup Top Records: इस बार टी20 वर्ल्ड कप 2024 अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में 1 से 29 जून (भारतीय समय) के बीच होगा. इस बार वर्ल्ड कप में कई ऐसे धांसू रिकॉर्ड हैं, जो टूटने की कगार पर हैं. विराट कोहली भी 2 धांसू रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं. आइए जानते हैं ऐसे ही टॉप-5 रिकॉर्ड्स के बारे में जो इस बार टूट सकते हैं...
T20 World Cup Top Records: इस साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फैन्स को बेसब्री से इंतजार है. यह टूर्नामेंट अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में 2 से 29 जून तक होगा. भारत समेत बाकी सभी 20 टीमों ने भी अपना मोर्चा संभाल लिया है.
मगर इस टूर्नामेंट से पहले फैन्स को बता दें कि इस बार वर्ल्ड कप में कई ऐसे धांसू रिकॉर्ड हैं, जो टूटने की कगार पर हैं. इस बार 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिसमें कनाडा, यूएसए, नामीबिया, ओमान और नेपाल जैसी कमजोर टीमें भी शामिल हैं.
ऐसे में फैन्स को इस बार रनों की दनादन बरसात देखने को मिल सकती है. इन कमजोर टीमों के खिलाफ ट्रेविस हेड, रोहित शर्मा, विल जैक्स, विराट कोहली, जॉनी बेयरस्टो और डेविड मिलर जैसे प्लेयर अपना बल्ला धांसू अंदाज में चला सकते हैं और वर्ल्ड कप इतिहास के कई बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त कर सकते हैं. आइए जानते हैं ऐसे ही टॉप-5 रिकॉर्ड्स के बारे में जो इस बार टूट सकते हैं...
सबसे ज्यादा चौके
टी20 वर्ल्ड कप में इस बार सबसे ज्यादा चौके लगाने का धांसू रिकॉर्ड भी टूट सकता है. वर्ल्ड कप में ओवरऑल अब तक सबसे ज्यादा चौके लगाने के मामले में श्रींलकाई पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने टॉप पर हैं. उन्होंने 111 चौके जमाए हैं. उनके ठीक पीछे विराट कोहली काबिज हैं, जिन्होंने 103 चौके जड़े हैं.
जयवर्धने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. जबकि कोहली अब वर्ल्ड कप में धमाल मचाने को तैयार हैं. ऐसे में साफ है कि कोहली इस रिकॉर्ड को तोड़ने के बेहद करीब हैं. उन्हें सिर्फ 9 चौकों की जरूरत है. इसके बाद वो एक नया कीर्तिमान रच देंगे.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









