
T20 World cup 2024: विराट कोहली-रोहित शर्मा खेलेंगे टी20 वर्ल्ड कप! 30 खिलाड़ी होंगे दावेदार...आईपीएल से चुनी जाएगी टीम इंडिया
AajTak
Kohli-Rohit T20 World Cup 2024: टीम इंडिया के फैन्स के लिए गुड न्यूज है. विराट कोहली और रोहित शर्मा ने इस साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में खेलने की इच्छा जताई है. अब इन दोनों ही खिलाड़ियों से मिलकर चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर अहम फैसला करेंगे. वर्ल्ड कप खेलने के लिए 30 खिलाड़ी दावेदार हैं.
Virat Kohli-Rohit Sharma will play T20 World Cup 2024: टीम इंडिया के क्रिकेट फैन्स के लिए एक अच्छी खबर है. टी20 वर्ल्ड कप 2024 को लेकर ये सस्पेंस चल रहा था कि क्या विराट कोहली या रोहित शर्मा खेलेंगे या नहीं, लेकिन अब इससे एक तरह से पर्दा उठ गया है. दरअसल, इन दोनों ही दिग्गज खिलाड़ियों ने जून में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में खेलने की इच्छा व्यक्त की है.
ऐसे में अब अजीत अगरकर की अगुवाई वाली टीम इंडिया की सेलेक्शन कमेटी को अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 के लिए टीम का चयन करने से पहले मंथन करना होगा. इन दोनों ही दिग्गज खिलाड़ियों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वे टी20 वर्ल्ड कप का हिस्सा बनना पसंद करेंगे.
इस समय दो सेलेक्टर शिव सुंदर दास और सलिल अंकोला दोनों दक्षिण अफ्रीका में हैं, वहीं केपटाउन के न्यूलैंड्स में दूसरे टेस्ट के दौरान उनके अध्यक्ष अगरकर भी शामिल होंगे. रोहित और कोहली दोनों ने ही नवंबर 2022 में 10 नवंबर 2022 को एडीलेड में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के बाद से भारत के लिए कोई भी टी20 मैच नहीं खेला है.
ऐसे में अब इस बात की उम्मीद जताई जा रही है अगरकर एंड कंपनी अफगानिस्तान के खिलाफ टीम की घोषणा करने से पहले टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ के साथ-साथ टेस्ट और वनडे कप्तान रोहित, स्टार बल्लेबाज कोहली से बात करेगी.
अब ये देखना बाकी है कि अगरकर और अन्य सेलेक्टर रोहित और कोहली दोनों को 11 जनवरी से मोहाली में शुरू होने वाली अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए चुनते हैं या सीधे आईपीएल के दौरान उनकी फॉर्म और फिटनेस से टीम में एंट्री करवाएंगे.

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.











