
T20 World Cup 2022: क्या फाइनल में आमने-सामने होंगे इंडिया-पाकिस्तान?
AajTak
भारत ने मेलबर्न में खेले गए मुकाबले में जिम्बाब्वे को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है. टी20 विश्वकप 2022 के 42वें मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 71 रनों से जीत दर्ज की. भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 187 रनों का लक्ष्य दिया. इसके जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 115 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हो गई. इसके जवाब में बल्लेबाजी और गेंदबाजी में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की. वहीं दूसरी तरफ इंडिया की चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के पास भी सेमीफाइनल में पहुंचने के चांस हैं. देखें वीडियो.

मुस्ताफिजुर रहमान की जगह KKR में 'छुपा रुस्तम' की एंट्री, कोच ने कहा- हमारा अनलकी होना ही बनेगा लकी
कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) के कोच अभिषेक नायर ने जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी को 'blessing in disguise' बताया. यानी एक दिखने वाली बदकिस्मती जिसके आखिर में अच्छे नतीजे होते हैं. मुस्ताफिजुर रहमान की जगह आए इस खिलाड़ी से टीम को नई उम्मीद है. 8वें स्थान पर खत्म हुए पिछले सीजन के बाद KKR अब चौथा IPL खिताब जीतने के लक्ष्य के साथ फोकस कर रही है.

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.











