
पाकिस्तान सुपर लीग पर लगेगा ताला! IPL के इंजर्ड प्लेयर्स ने बढ़ाई PCB की बेचैनी, जानें पूरा मामला
AajTak
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में तेज गेंदबाजों की चोटों ने टीमों की मुश्किल बढ़ा दी है, जिसके चलते फ्रेंचाइजियां PSL में खेले रहे खिलाड़ियों पर नजर रख रही हैं. इनमें अब कुछ नाम चर्चा में हैं. अगर ऐसा होता है, तो PSL से खिलाड़ियों का IPL की ओर रुख और तेज हो सकता है.
IPL (इंडियन प्रीमियर लीग ) 2026 शुरू होने से पहले ही खिलाड़ियों की चोटों ने फ्रेंचाइजियों की रणनीति हिला दी है. तेज गेंदबाजों की कमी को पूरा करने के लिए अब टीमों की नजर पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में खेल रहे खिलाड़ियों पर है.
हाल ही में जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजाबानी ने इस्लामाबाद यूनाइटेड का साथ छोड़कर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) जॉइन की, जिसने पूरे मामले को और गर्म कर दिया है.
इससे पहले भी ऐसा हो चुका है. पिछले सीजन में साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर कॉर्बिन बॉश ने पेशावर जाल्मी को छोड़कर मुंबई इंडियंस का दामन थामा था. ऐसे में यह ट्रेंड अब बढ़ता नजर आ रहा है.
अब सोशल मीडिया पर चर्चा है कि ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन और साउथ अफ्रीका के ओटनील बार्टमैन भी IPL टीमों के रडार पर हैं. इसकी बड़ी वजह IPL में तेज गेंदबाजों की चोटें हैं.
यानी साफ है कि IPL के इंजर्ड प्लेयर्स की चोटें पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 के लिए टेंशन बढ़ गई है, ऐसे में वो अपने लिए अपने लिए खिलाड़ी कहां से लाएगा. यह भी पढ़ें: IPL टीमों को टेंशन में डाल गई ऑस्ट्रेलियाई पेस चौकड़ी... बिगड़ चुका पूरा गेम प्लान चेन्नई सुपर किंग्स के नाथन एलिस, राजस्थान रॉयल्स के सैम करन और कोलकाता के हर्षित राणा जैसे खिलाड़ी पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं. वहीं ऑस्ट्रेलियाई पेस बैटरी जोश हेजलवुड , पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क के खेलने पर रहस्य बना हुआ है. मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस और जोश हेजलवुड में से कोई भी अपनी फ्रेंचाइजी के लिए उपलब्ध नहीं होगा. यह भी पढ़ें: 'बेबी मलिंगा' हुए फिट, IPL में गरजने को तैयार... CSK नहीं अब इस टीम के लिए उगलेंगें गेंदों से आग, विरोधियों की शामत तय!
श्रीलंका के नुवान थुसारा के खेलने पर सस्पेंस है, वहीं मथीशा पथिराना के कोलकाता के लिए खेलने को लेकर हरी झंडी मिल चुकी है.

इंडियन प्रीमियर लीग भले ही 10 टीमों के साथ दुनिया की सबसे अमीर और लोकप्रिय क्रिकेट लीग बन चुका है, लेकिन इसकी कहानी में कुछ ऐसे नाम भी हैं जो वक्त के साथ गायब हो गए. अब तक 5 टीमें ऐसी रहीं, जिन्होंने IPL में एंट्री ली, यादें छोड़ीं और फिर अचानक लीग से बाहर हो गईं. सवाल यह है कि आखिर इन टीमों के साथ ऐसा क्या हुआ...












