
'बेबी मलिंगा' हुए फिट, IPL में गरजने को तैयार... CSK नहीं अब इस टीम के लिए उगलेंगें गेंदों से आग, विरोधियों की शामत तय!
AajTak
IPL खेलने के लिए बेबी मलिंगा के नाम से मशहूर क्रिकेटर को NOC मिल चुका है. KKR के लिए यह बड़ी राहत है, क्योंकि टीम पहले से ही चोटिल गेंदबाजों की समस्या से जूझ रही है. हालांकि, उनके टीम से जुड़ने की तारीख अभी तय नहीं है.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को बड़ी राहत मिली है. श्रीलंका क्रिकेट (SLC) ने बेबी मलिंगा नाम से मशहूर अपने स्टार तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना (Matheesha Pathirana) को फिट घोषित कर दिया है और उन्हें टूर्नामेंट में खेलने के लिए नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) भी दे दिया गया है.
पथिराना की फिटनेस को लेकर पिछले कुछ समय से अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन SLC के सचिव बंदुला दिसानायके (Bandula Dissanayake) ने साफ कर दिया कि खिलाड़ी ने अपना रिहैब पूरा कर लिया है और अब खेलने के लिए तैयार है.
उन्होंने PTI से बातचीत में कहा- जहां तक मुझे जानकारी है, वह फिट हैं और हमने उन्हें IPL में भाग लेने के लिए NOC दे दिया है. फिलहाल हमें इससे ज्यादा जानकारी नहीं है. उनकी मैच फिटनेस का आकलन अब फ्रेंचाइजी करेगी."हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि पथिराना KKR टीम से कब जुड़ेंगे.
KKR ने पथिराना को 18 करोड़ रुपये में खरीदा था. वह T20 वर्ल्ड कप के दौरान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में चोटिल हो गए थे, जहां उन्होंने अपने चार ओवर पूरे करने के बाद मैदान छोड़ दिया था. यह चोट उनके पिंडली (calf) में आई थी.
'बेबी मलिंगा' पथिराना अपनी अनोखी एक्शन और डेथ ओवर्स में शानदार गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं. वह चेन्नई सुपर किंग्स के सेटअप से निकले हैं और 2022 से अब तक 32 मैचों में 47 विकेट ले चुके हैं.
क्या KKR की गेंदबाजी IPL 2026 में कमजोर? KKR की तेज गेंदबाजी पहले से ही कमजोर स्थिति में है. टीम के प्रमुख गेंदबाज हर्षित राणा (Harshit Rana) घुटने की चोट से जूझ रहे हैं, जबकि मुस्ताफिजुर रहमान को BCCI के निर्देश के बाद रिलीज कर दिया गया था. उनकी जगह जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी को टीम में शामिल किया गया है. इसी बीच टीम कैम्प के दूसरे दिन आकाश मधवाल, नवदीप सिंह और सिमरजीत सिंह ट्रायल देते नजर आए.

मुस्ताफिजुर रहमान की जगह KKR में 'छुपा रुस्तम' की एंट्री, कोच ने कहा- हमारा अनलकी होना ही बनेगा लकी
कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) के कोच अभिषेक नायर ने जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी को 'blessing in disguise' बताया. यानी एक दिखने वाली बदकिस्मती जिसके आखिर में अच्छे नतीजे होते हैं. मुस्ताफिजुर रहमान की जगह आए इस खिलाड़ी से टीम को नई उम्मीद है. 8वें स्थान पर खत्म हुए पिछले सीजन के बाद KKR अब चौथा IPL खिताब जीतने के लक्ष्य के साथ फोकस कर रही है.

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.











