
T20 WC: रिकी पोंटिंग ने की सूर्यकुमार यादव की तारीफ तो भड़क गए पूर्व पाकिस्तानी कप्तान सलमान बट्ट
AajTak
टी-20 वर्ल्डकप की तैयारियों में जुटी टीम इंडिया के लिए सूर्यकुमार यादव एक बड़े गेमचेंजर बन सकते हैं. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने ऐसा बयान दिया था, इसपर अब पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट्ट ने आपत्ति जताई है. और अभी इस तरह के दावे को एक जल्दबाजी कहा है.
सभी क्रिकेट टीमें इन दिनों टी-20 वर्ल्डकप की तैयारियों में जुटी हैं और भारत भी इस मिशन के लिए तैयार है. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने हाल ही में भारत की तैयारियों के लिए बयान दिया था और टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को सबसे बड़ा गेमचेंजर प्लेयर बताया था. इस बयान पर बहस शुरू हुई और पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान भट्ट इस राय से खफा नज़र आए. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट्ट ने कहा कि सूर्यकुमार यादव ने अभी सिर्फ इंटरनेशनल क्रिकेट खेलना शुरू ही किया है, उनके पास टैलेंट है और अभी तक बढ़िया खेल भी दिखाया है. लेकिन सीधा एबी डिविलियर्स से तुलना कर देना सही नहीं है. रिकी पोंटिंग को अभी और इंतज़ार करना चाहिए था, क्योंकि उनका बड़े टूर्नामेंट में खेलना बाकी है. क्योंकि आप किसी भी खिलाड़ी की एबी डिविलियर्स से तुलना नहीं कर सकते हैं. सलमान बट्ट ने कहा कि जिस तरह का क्रिकेट एबी डिविलियर्स ने खेला है, मुझे लगता है कि हाल के वक्त में कोई क्रिकेटर ऐसा नहीं खेल पाया है. विरोधी टीम पर उन्होंने जिस तरह से दबदबा बनाए रखा वह शानदार था, क्योंकि उनको आउट किए बिना आप मैच नहीं जीत सकते थे. आज के वक्त में कई ऐसे प्लेयर हैं, रोहित शर्मा अपने दिन पर कुछ भी कर सकते हैं.सूर्यकुमार यादव को लेकर क्या बोले थे रिकी पोंटिंग? क्रिकेट वर्ल्ड में सबसे बेहतरीन कप्तानों में से एक गिने जाने वाले रिकी पोंटिंग ने हाल ही में आईसीसी को दिए इंटरव्यू में सूर्यकुमार यादव की तारीफ की थी. रिकी पोंटिंग ने कहा था कि सूर्यकुमार यादव भारत के 360 डिग्री प्लेयर हैं, जो बेहतरीन टच में हैं. वह थोड़ा-थोड़ा एबी डिविलियर्स की तरह हैं, जो मैदान के हर ओर अलग-अलग शॉट लगा सकते हैं. गौरतलब है कि सूर्यकुमार यादव ने जब से भारतीय टीम के लिए डेब्यू किया है, वह अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और टॉप ऑर्डर में टीम के लिए एक अहम बल्लेबाज बने हैं. सूर्यकुमार यादव ने 2021 में टी-20 इंटरनेशनल में डेब्यू किया था, उन्होंने अभी तक 23 मैच खेले हैं, इनमें उनके नाम 672 रन हैं. जिसमें वह पांच फिफ्टी और एक सेंचुरी जड़ चुके हैं.

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.










