
T20 Partnership Record: 20 छक्के, 241 रनों की पार्टनरशिप... अनुज रावत और सुजल सिंह ने बनाया पार्टनरशिप का रिकॉर्ड
AajTak
Highest Partnership for First Wicket in T20: दिल्ली प्रीमियर लीग के तहत गुरुवार (29 अगस्त) को ईस्ट दिल्ली राइडर्स (EDR) और पुरानी दिल्ली-6 (PD) के बीच शानदार मुकाबला हुआ. इसमें राइडर्स टीम के ओपनर अनुज रावत और सुजल सिंह ने धमाकेदार बल्लेबाजी की. यह मैच दिल्ली राइडर्स ने 26 रनों से जीता.
Highest Partnership for First Wicket in T20: क्रिकेट फैन्स को एक बार फिर धमाकेदार बल्लेबाजी देखने को मिली. यह शानदार मुकाबला दिल्ली प्रीमियर लीग के तहत ईस्ट दिल्ली राइडर्स (EDR) और पुरानी दिल्ली-6 (PD) के बीच हुआ. इसमें राइडर्स टीम के ओपनर अनुज रावत और सुजल सिंह ने धमाकेदार बल्लेबाजी की और टीम को 26 रनों से जीत दिलाई.
यह मुकाबला गुरुवार (29 अगस्त) को खेला गया, जिसमें टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राइडर्स टीम ने बगैर विकेट गंवाए 241 रनों का स्कोर बनाया. इस दौरान विकेटकीपर बल्लेबाज 24 साल के अनुज रावत ने 66 गेंदों पर नाबाद 121 रनों की आतिशी पारी खेली.
इस दौरान अनुज ने 11 छक्के औऱ 6 चौके जमाए. उनका स्ट्राइक रेट 183.33 का रहा. दूसरी ओर सुजल सिंह ने 57 गेंदों पर 108 रन जड़ दिए. उन्होंने 9 छक्के और 7 चौके जड़े. सुजल का स्ट्राइक रेट 189.47 का रहा. इन दोनों की जोड़ी ने टी20 इतिहास का एक धांसू रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.
अनुज और सुजल की जोड़ी ने रचा इतिहास
दरअसल, अनुज और सुजल टी20 क्रिकेट इतिहास में पहले विकेट के लिए सबसे ज्यादा 241 रनों की नाबाद पार्टनरशिप करने वाली दूसरी जोड़ी बन गई है. जबकि ऐसा करने वाली यह पहली भारतीय जोड़ी है. टी20 क्रिकेट में पहले विकेट के लिए सबसे ज्यादा रनों की पार्टनरशिप का रिकॉर्ड नाबाद 258 रनों का है.
यह रिकॉर्ड जापान की ओपनिंग जोड़ी ने बनाया था. 15 फरवरी 2024 को जापान और चीन के बीच टी20 मैच हुआ था. जिसमें जापानी ओपनर्स लाचलन यामामोटो-लेक (Lachlan Yamamoto-Lake) और कप्तान केंडल कडोवाकी-फ्लेमिंग (Kendel Kadowaki-Fleming) ने मिलकर नाबाद 258 रन बनाए थे.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









