
T20 सीरीज में लीड लेने के लिए टीम इंडिया झोकेगी पूरी ताकत, सूर्या आज गोल्ड कोस्ट में करेंगे कोहली-धोनी की बराबरी
AajTak
IND vs AUS 4th T20I: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज (6 नवंबर) को गोल्ड कोस्ट के कैरारा ओवल में मुकाबला होना है. फिलहाल इस सीरीज में दोनों ही टीम बराबरी पर है. टीम इंडिया इस मुकाबले को जीती तो सीरीज में अजेय रहेगी.
IND vs AUS 4th T20I: गोल्ड कोस्ट के कैरारा ओवल में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे टी20 में भिड़ंत होनी है. मुकाबला दोपहर 1:45 पर शुरू होगा. इस सीरीज में दोनों ही टीमें फिलहाल 1-1 की बराबरी पर हैं. कैनबरा में पहला टी20 बारिश की वजह से धुल गया था. मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट से जीत दर्ज की थी. फिर भारत ने होबार्ट में 5 विकेट से जीत दर्ज की थी.
वैसे प्लेइंग 11 में भी भारतीय टीम ज्यादा बदलाव नहीं करेगी. जो टीम होबार्ट में खेलती दिखी थी, वही टीम गोल्ड कोस्ट में खेलती दिख सकती है. वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम में ट्रेविस हेड और सीन एबॉट बाहर रहेंगे. हेड एशेज की वजह से सीरीज से हट रहे हैं. वहीं इस मुकाबले में ग्लेन मैक्सवेल की वापसी हो सकती है.
वैसे भारतीय टीम अगर गोल्ड कोस्ट में जीतती है कप्तान सूर्यकुमार यादव विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी की परंपरा कायम रख पाएंगे. ऐसे में टीम इंडिया इस मुकाबले में पूरी ताकत झोकेगी.
देखा जाए तो साल 2012 के बाद से ऑस्ट्रेलिया ने भारत को अपने ही देश में टी20 सीरीज में नहीं हरा पाया है. ऐसे में महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली के बाद अब सूर्यकुमार यादव के कंधों पर एक बड़ी जिम्मेदारी रहेगी.
📍 The Gold Coast Soaking in the sun and the work ahead of the 4️⃣th T20I, ft. #TeamIndia 😎💪#AUSvIND pic.twitter.com/iKF4pXOTB9
दोनों देशों के बीच पिछली 5 टी20 सीरीज में भारतीय टीम केवल एक बार ऑस्ट्रेलिया सरजमीं पर ऑस्ट्रेलिया से साल 2008 में हारी थी. तब धोनी कप्तान थे, और तब भारतीय टीम को कंगारू टीम ने 9 विकेट से रौंदा था, इस तरह एक मैच की सीरीज जीती थी. इसके बाद कंगारू टीम कभी कोई सीरीज नहीं जीत पाई.

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.










